लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए एसआरएमयू कांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की सघन जांच के आदेश दिये हैं।
जांच के बाद हर जनपद में विशेष जांच टीमों का गठन किया जाएगा। टीमों में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एक पुलिस विभाग का अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने इस बाबत बताया कि 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट भेजना होगा।
