शहर में अवैध प्लॉटिंग साइड पर चला LDA का बुलडोजर, पढ़े पूरी खबर 

Lucknow News:- लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रवर्तन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सैरपुर, गुड़म्बा, चिनहट, दुबग्गा व काकोरी क्षेत्र में की जा रही 15 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

इस दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर अवैध रूप से विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, बिजली के खम्भों आदि को ध्वस्त कर दिया गया।

Related posts