लखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का उन्नाव रेलवे स्टेशन पर होगा स्टॉपेज, पढ़े पूरी खबर 

लखनऊ। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि आपकी पसंदीदा शताब्दी एक्सप्रेस ( Shatabdi Express) का 20 जुलाई 2025 सें उन्नाव रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिया जाएगा।

जी हां! उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वीआईपी (VIP) ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस का स्टॉपेज बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 12003 शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन ( Lucknow Junction) से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर रात 10:25 पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। अभी तक शताब्दी एक्सप्रेस ( Shatabdi Express) लखनऊ जंक्शन से चलने के बाद उसका सात रेलवे स्टेशनों पर स्टॉपेज है, इनमें कानपुर रेलवे स्टेशन, फफूंद, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद और नई दिल्ली शामिल है। लेकिन 20 जुलाई से शताब्दी के रूट में एक नया स्टॉपेज जुड़ जाएगा। ट्रेन उन्नाव रेलवे स्टेशन ( Unnao Railway Station) पर भी रुकेगी।

यात्रियों की विशेष मांग पर शताब्दी एक्सप्रेस का स्टॉपेज उन्नाव स्टेशन पर दिया जा रहा है। शताब्दी एक्सप्रेस की नई समय सारणी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। शताब्दी एक्सप्रेस उन्नाव रेलवे स्टेशन पर शाम 4:30 बजे के आसपास पहुंचेगी। जहां 2 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन अपने अगले स्टेशन के लिए रवाना होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts