“कांग्रेस सहयोग करने को तैयार है, सरकार अपनी बात पर कायम नहीं है”: गौरव गोगोई

नई दिल्ली : कांग्रेस MP गौरव गोगोई ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी एजेंडा लिस्ट पर सरकार के साथ सहयोग करने को तैयार है, लेकिन ट्रेजरी बेंच को भी उन्हें जनता से जुड़े ज़रूरी मामले उठाने की इजाज़त देनी चाहिए। गोगोई ने कहा कि सरकार सिर्फ़ “अपने बिल पास करना चाहती है और उसके पास विपक्ष के उठाए गए मुद्दों को जगह देने की कोई जगह नहीं है”। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी और विपक्षी पार्टियां उन सभी बिलों पर सरकार के साथ सहयोग करने को तैयार हैं जिन्हें यह…

Read More

अमेरिकी वित्त मंत्री ने जी7 देशों से रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाने का आह्वान किया

वाशिंगटन डीसी : अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को जी-7 देशों से रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाने में अमेरिका का साथ देने का आह्वान किया।वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बेसेंट रूसी संपत्तियों को जब्त करने के प्रयासों का स्वागत करते हैं।बयान में कहा गया है, “जी7 के वित्त मंत्रियों के साथ आज की बातचीत के दौरान, विदेश मंत्री बेसेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा हमारे जी7 सहयोगियों से किए गए आह्वान को दोहराया कि अगर वे यूक्रेन में युद्ध…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस प्रदेश पुलिस तथा भावी पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए न्यू ऐज कोर्सेज और तकनीक से जोड़ रहा है। यह आज की आवश्यकता है और भविष्य के विकसित भारत की आधारशिला है। आज उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस का तीसरा स्थापना दिवस है। संस्थान की विगत दो वर्षों की उपलब्धियां इसे आगे बढ़ने के लिए एक सुदृढ़ नींव प्रदान करती हैं। यह प्रसन्नता का विषय है कि संस्थान अपना तीसरा सत्र प्रारम्भ कर चुका…

Read More

मेरठ में “मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण” के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना का किया भूमिपूजन

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 2,517 करोड़ रुपये की लागत वाली नवीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में विकास की नई इबारत लिखते हुए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 2,517 करोड़ रुपये की लागत वाली नवीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना का भूमिपूजन किया। 295 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली यह परियोजना मेरठ को आवासीय, औद्योगिक और वाणिज्यिक सुविधाओं का एक आधुनिक केंद्र बनाएगी। इस अवसर पर सीएम योगी ने युवा उद्यमियों, स्वयं सहायता…

Read More

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को सोमवार को निधन हो गया। वह 81 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार थे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया कि सोमवार सुबह 8:56 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लंबी बीमार के बाद उनका निधन हो गया। शिबू सोरेन किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी आया था। एक महीने से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके…

Read More

उन्नाव में मुख्यमंत्री करेंगे भारत के पहले एआई-ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी ’चंडीगढ़ विश्वविद्यालय’ का उद्घाटन

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रदेश को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि देने जा रहे हैं। वे उन्नाव जनपद में भारत के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय ’चंडीगढ़ विश्वविद्यालय’ के उत्तर प्रदेश परिसर का उद्घाटन करेंगे। यह विश्वविद्यालय लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर स्थापित किया गया है और तकनीकी, रोजगारोन्मुखी तथा वैश्विक स्तर की शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते छह वर्षों में ऐसा सकारात्मक और विश्वासपूर्ण…

Read More

विदिशा- कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

विदिशा :- होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर विदिशा में समय सीमा बैठक पश्चात प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ कलेक्टर अंशुल गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोडिया, एसडीएम, फॉरेस्ट ऑफिसर, होमगार्ड अधिकारीगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया है। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड मयंक कुमार जैन के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आपदा की स्थिति में उपयोग में…

Read More

गाजियाबाद: मुख्यमंत्री ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, देखे आज की तस्वीरें

Uttar Pradesh:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) आज रविवार को गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर ( (Dudheshwar Nath Mandir) पहुंचे। वहां पर उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने के प्रोग्राम की कोई पूर्व में सूचना नहीं थी लेकिन आज मुख्यमंत्री यहां आए और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को महाराज जी बहुत महत्व देते हैं, दूधेश्वर नाथ मंदिर एक…

Read More

आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के लिए यूपी सरकार तथा UNDP के बीच हुआ समझौता

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में बुंधवार को उनके सरकारी आवास पर राज्य में आपदा प्रबन्धन को अधिक प्रभावी, समन्वित, वैज्ञानिक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के मध्य एक महत्वपूर्ण (MOU) समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। यह समझौता प्रदेश में डिजास्टर रिस्क रिडक्शन कार्यक्रमों को लागू करने, राज्य की संस्थागत क्षमता को सशक्त बनाने और बहुस्तरीय आपदा प्रबन्धन व्यवस्था को तकनीकी दृष्टिकोण पर आधारित बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत है। इस…

Read More