लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हॉकी के जादूगर’ पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार को जनपद लखनऊ में सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। साथ ही, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के 88 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खेल और खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगी हुई है। आज हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, हर विकास खंड स्तर पर…
Read MoreTag: CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री ने ‘सुगम्य व्यापार (प्राविधानों का संशोधन) विधेयक, 2025’ के सम्बन्ध में बैठक की
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में ‘सुगम्य व्यापार (प्राविधानों का संशोधन) विधेयक, 2025’ के प्राविधानों पर चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को और सशक्त बनाने के लिए नए कदम उठाना समय की मांग है। साथ ही, यह भी उतना ही आवश्यक है कि औद्योगिक विकास के साथ श्रमिकों की सुरक्षा और सुविधा की गारण्टी सुनिश्चित हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘श्रमेव जयते’ के भाव को आत्मसात करते…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी गई संभल हिंसा की 450 पन्नों की रिपोर्ट
लखनऊ: यूपी के संभल में पिछले साल हुई हिंसा के मामले में गठित कमेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंप दी है। हिंसा के मामले में करीब 450 पन्नों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी गई है. इस रिपोर्ट में ना सिर्फ 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के बारे में बताया गया है, बल्कि संभल के इतिहास में कब-कब कितने दंगे हुए, उन दंगों में क्या-क्या हुआ आदि के बारे में भी विस्तार से लिखा गया है।
Read Moreमुख्यमंत्री ने मिशन रोजगार के अन्तर्गत चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं तथा 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक प्रतिभाशाली व ऊर्जावान युवा हर सम्भव प्रयास करता है। वह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाने का काम करता है। युवाओं के सपनों को मंच प्रदान करने का दायित्व प्रत्येक लोकप्रिय सरकार का होता है। युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना प्रत्येक कल्याणकारी सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए। आज 2,438 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हो रहा है। इसमें आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषित माताओं और नवजात शिशुओं के लिए…
Read Moreमुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 3 लाख 73 हजार से अधिक आवासों का किया गया आवंटन
Lucknow : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व और निर्देशन में उत्तर प्रदेश में बेघरों को उनका अपना पक्का घर होने के सपनों को साकार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में तो 36.56 लाख से अधिक आवासों का आवंटन किया ही गया है, लेकिन जिनका लोगो का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की पूर्व की सूची मे किन्ही कारणों से नहीं था, ऐसे लोगों को पक्का आवास देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2018 में मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण संचालित की गयी।…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पर्यटन विकास कार्यों का किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दूसरे दिन पैडलेगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पर्यटन विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुरुद्वारे के सुंदरीकरण का कार्य 2.32 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिख संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की। मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास में वही जातियां और समुदाय जीवित रहते हैं जो अपने पूर्वजों के शौर्य और बलिदान को याद करते हैं और उसे अपने जीवन में…
Read Moreभारत के संविधान की मूल थीम न्याय, समता और बंधुता पर आधारित : मुख्यमंत्री
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के संविधान की मूल थीम न्याय, समता और बंधुता पर आधारित है। किसी भी राज्य के परसेप्शन को जनमानस में विश्वास के रूप में प्रस्तुत करने के लिए न्यायपालिका की बड़ी भूमिका होती है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि देश का सबसे बड़ा और दुनिया के किसी भी राज्य से जुड़ा सबसे बड़ा उच्च न्यायालय प्रदेश में स्थित है। 102 वर्षों के इतिहास में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। यह केवल संघ का…
Read Moreमुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 2 कल्याण मण्डपम् का लोकार्पण किया
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के सभी नागरिकों के जीवन को आसान बनाने और उन्हें शासन की सुविधाओं का लाभ दिलाने तथा विकसित भारत की सुदृढ़ नींव के निर्माण के लिए अनेक कार्यक्रम आगे बढ़ाए हैं। इस दिशा में अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज एक साथ दो कल्याण मण्डपम् गोरखपुरवासियों को समर्पित किए जा रहे हैं। इनमें बाबा गम्भीरनाथ नगर, मानबेला में और राप्तीनगर विस्तार के पीरू शहीद में शादी-विवाह, मांगलिक कार्यों, सभा आदि सहित अन्य…
Read Moreलखनऊ में मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के कार्यां की समीक्षा की
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में नगर विकास विभाग के कार्यां की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री जी ने सम्बन्धित अधिकारियों को जिला मुख्यालयों वाली नगर पालिकाओं को स्मार्ट और विकसित नगर पालिका के रूप में विकसित करने की योजना का क्रियान्वयन प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट-विकसित नगर पालिका योजना का उद्देश्य जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाओं को आधुनिक, आत्मनिर्भर और नागरिक-केन्द्रित स्वरूप में विकसित करना है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने SGPI लखनऊ में SBI फाउण्डेशन ICU प्रोजेक्ट का शुभारम्भ किया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एस0जी0पी0जी0आई0) में एस0बी0आई0 फाउण्डेशन आई0सी0यू0 प्रोजेक्ट का शुभारम्भ किया। सलोनी हार्ट सेण्टर बच्चों की जन्मजात हृदय सम्बन्धी बीमारियों के उपचार के लिए समर्पित है। इस अवसर पर एस0बी0आई0 फाउण्डेशन ने सलोनी हार्ट सेण्टर को लगभग 10 करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान किया। इस राशि से सेण्टर को आधुनिक उपकरणों और आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बच्चों के हृदय सम्बन्धी रोगों के लिए उच्चस्तरीय उपचार सुविधा की कमी लम्बे…
Read More