लखनऊ: कपीश्वर वैदिक गुरुकुल के 21 बटुकों का प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर, लखनऊ में विधि-विधान से सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरुकुल के प्रमुख गुरु जी डॉ विवेक तांगड़ी जी एवं सभी बटुकों के परिवारजन समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रत्येक परिवार ने अपने-अपने बालकों को भिक्षा देकर ब्रह्मचर्य पालन एवं वैदिक शिक्षा ग्रहण करने की अनुमति प्रदान की। गुरु जी डॉ विवेक जी ने बताया की यज्ञोपवीत संस्कार जीवन के 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है तथा जीवन के…
Read MoreTag: lucknow
विकसित यूपी विजन-2047’ पर कार्यशाला का सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
लखनऊ: महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के तत्वावधान में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के ऑडिटोरियम में रविवार (21 सितंबर) को ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ पर एक कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यशाला के अकादमिक और व्यावहारिक सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ. केवी राजू उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी देते हुए एमजीयूजी के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के विजन को साकार करने की दिशा…
Read Moreडीजीपी राजीव कृष्ण ने जारी की नई एसओपी, क्राइम सीन मैनेजमेंट और फोरेंसिक जांच पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपराधों की जांच को अधिक वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाने के लिए क्राइम सीन मैनेजमेंट व फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसमें हत्या, बलात्कार और पाक्सो जैसे गंभीर अपराधों की घटनास्थल पर तत्काल सुरक्षा और फोरेंसिक साक्ष्य संकलन के स्पष्ट दिशा-निर्देश शामिल हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 176(3) के तहत यह एसओपी राजधानी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा तकनीकी सेवा शाखा के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। इसमें पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं,…
Read Moreबस्ती में सीएम ने सरस्वती विद्या मंदिर का किया शिलान्यास
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती के बसहवा गांव पहुंचे और सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि बालक के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद इस समस्या का समाधान सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुआ। वर्तमान में देशभर में 12 हजार से अधिक शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थाएं इस अभियान को निरंतर गति प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित…
Read Moreमुख्यमंत्री ने गाजीपुर में किया बाढ़ का हवाई सर्वे
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला एवं मंडल स्तर के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रशासनिक अमला सतत निगरानी में रहे, शरणालयों में रहने वाले लोगों को भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं समय पर…
Read Moreरक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई किया लोकार्पण
Lucknow: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई, एयरक्राफ्ट इंजन और डिफेंस एयरोस्पेस टेस्ट फेसिलिटी का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र के समन्वय से ही राष्ट्र मजबूत होता है और यूपी रक्षा उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नोएडा को डिफेंस हब के रूप…
Read Moreमुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 3 लाख 73 हजार से अधिक आवासों का किया गया आवंटन
Lucknow : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व और निर्देशन में उत्तर प्रदेश में बेघरों को उनका अपना पक्का घर होने के सपनों को साकार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में तो 36.56 लाख से अधिक आवासों का आवंटन किया ही गया है, लेकिन जिनका लोगो का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की पूर्व की सूची मे किन्ही कारणों से नहीं था, ऐसे लोगों को पक्का आवास देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2018 में मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण संचालित की गयी।…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस प्रदेश पुलिस तथा भावी पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए न्यू ऐज कोर्सेज और तकनीक से जोड़ रहा है। यह आज की आवश्यकता है और भविष्य के विकसित भारत की आधारशिला है। आज उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस का तीसरा स्थापना दिवस है। संस्थान की विगत दो वर्षों की उपलब्धियां इसे आगे बढ़ने के लिए एक सुदृढ़ नींव प्रदान करती हैं। यह प्रसन्नता का विषय है कि संस्थान अपना तीसरा सत्र प्रारम्भ कर चुका…
Read More