उत्तर प्रदेश: (Lucknow)ग्रीन कॉरिडोर की सड़क को धंसने के बाद 1 महीना बीत चुका है लेकिन अभी तक उसकी मरम्मत नहीं की गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के 2 दिन बाद बीरबल साहनी मार्ग पर पेयजल लाइन की लीकेज से कॉरिडोर की सड़क धंस गई थी। लीकेज ठीक कर गड्ढा भर दिया गया, लेकिन सड़क दोबारा नहीं बनाई गई। टूटी सड़क पर 5 से 7 मीटर तक बजरी फैली है, जिससे रोजाना दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। एलडीए…
Read MoreTag: #LucknowNews
खून से सनी मिली महिला की लाश: सिर पर गहरी चोट के निशान, हाथ भी बंधे हुए मिले : लोगो ने पहचाने से किया इनकार, लखनऊ का यह मामला।
उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के काकोरी में गुरुवार सुबह एक महिला की खून से सनी लाश मिली। लाश के हाथ बंधे हुए हैं। सिर पर चोट के निशान हैं। लाश पर एक कपड़ा डाला हुआ है जिस पर खून ही खून है। गांववालों ने डेडबॉडी को पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराई जा रही है। डेडबॉडी मदारपुर-पुरैना मार्ग पर मदापुर गांव के बाहर सड़क किनारे खुले मैदान में पड़ी थी। सुबह जब लोग उधर से निकले तो नजर पड़ी। इसकी सूचना फैलते ही…
Read Moreलखनऊ में हुई रिमझिम बारिश : रोड पे खड़ी कार पे गिरा पेड़: तापमान में हुई गिरावट : अगले 48 घंटे आंधी पानी का अलर्ट।
उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ में आंधी के बाद 12 घंटे से ज्यादा देर तक रिमझिम बारिश हुई। इससे बुधवार सुबह अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिन में धूप निकलने पर अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे तक आंधी-पानी का असर बना रहने की संभावना जताया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। मंगलवार…
Read Moreरिटायर्ड फौजी ने कुत्ते को लाठी से पीटा: पहले वार में सिर फटा फिर बेहोस हुआ कुत्ता :लखनऊ के इंदिरानगर का हैं यह मामला ।
उत्तर प्रदेश:(Lucknow) लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में एक कुत्ते को रिटायर्ड फौजी ने लाठी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। रिटायर्ड फौजी ने कुत्ते के सिर पर जोर से वार किया जिससे उसका सिर फट गया। कुत्ता लगभग 5 मिनट तक तड़प तड़प कर बेहोश हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, यह घटना 6 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे की है। वीडियो सामने आने के बाद “आसरा द हेल्पिंग हैंड” एनजीओ की संचालिका तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायल कुत्ते का…
Read Moreलखनऊ का कुड़िया घाट बनेगा जनआंदोलन का केंद्र: 13 अप्रैल को ‘गोमती स्नान’ का आयोजन, सभी बड़े नेताओं को न्योता
उत्तर प्रदेश: लखनऊ की जीवनरेखा कही जाने वाली गोमती नदी आज गंभीर प्रदूषण की मार झेल रही है। इसी चिंता को केंद्र में रखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता, “समग्र विकास इंडिया” के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकार ब्रजभूषण दूबे ने एक अनोखा और प्रभावशाली जनजागरण अभियान शुरू किया है। सोमवार को लखनऊ के कुड़िया घाट पर उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से एक “सीबीआई अफसर” को जगाने का प्रयास किया, जो गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की वर्षों से चल रही जांच की धीमी गति पर सवाल उठाने का प्रतीक था। इस दौरान उनका…
Read Moreखिलौने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग : 5 लाख का सामान जला : लखनऊ का हैं यह मामला ।
उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के चौक इलाके में शुक्रवार शाम बच्चों के खिलौने बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 500 मीटर दूर से धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक पाटा नाला निवासी जुल्फकार की खिलौना फैक्ट्री में शाम 5:36 बजे आग लगने की सूचना 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। 1 घंटा लगा दमकलकर्मियों को आग बुझाने में…
Read Moreहाथ जोड़कर प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे ब्रजेश पाठक: बोले- मैं खुद सवर्ण, लखनऊ में हुआ UGC नियमों के खिलाफ शंख बजाकर प्रदर्शन |
उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ में सवर्ण मोर्चा के लोगों ने बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आवास घेर लिया। प्रदर्शनकारी यूजीसी के नए नियमों को काला कानून बताते हुए शंख बजाकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच ब्रजेश पाठक उनके बीच पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रदर्शन कर रहे लोगों अभिवादन किया। डिप्टी सीएम के इस तरह सम्मान करने पर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा बंद कर दिया। सभी ने ब्रजेश पाठक को उन्हीं के अंदाज में प्रणाम किया। इसके बाद डिप्टी सीएम खुद सभी को अंदर ले गए। यूजीसी के नए नियम…
Read Moreजनगणना-2027 का पहला चरण आज से, स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध
दिल्ली: विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना तथा दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होगी। इसके लिए 1 मार्च, 2027 को संदर्भ तिथि निर्धारित की गई है। पहली बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी, जिसमें स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध होगा। यह स्व-गणना आज से इस महीने की 15 तारीख तक चलेगी। मकान सूचीकरण और आवास गणना 16 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक जारी रहेगी।…
Read MoreCM योगी ने लॉन्च किया डॉ. नीरज बोरा का भजन ‘बस आए श्याम नज़र’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की राजनीति में सक्रिय रहने वाले विधायक डॉ. नीरज बोरा अब भक्ति के रंग में रंगे नज़र आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. बोरा द्वारा गाए गए उनके पहले भजन ‘बस आए श्याम नज़र’ का भव्य विमोचन किया। जनसेवा के साथ-साथ आध्यात्मिक रुचि रखने वाले डॉ. बोरा के लिए यह पल बेहद भावुक रहा। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। खाटू श्याम को समर्पित इस भजन में विधायक जी की गहरी आस्था…
Read More