उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित कुर्सी रोड पर एक स्कूटी शोरूम में आग लग गई। आग बहुमंजिला बिल्डिंग के लोअर ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रविन्द्र इलेक्ट्रिक मोटर्स के शोरूम में लगी थी। हादसे में 9 स्कूटी जल गई, जबकि 14 स्कूटी और एक बाइक को बचा लिया गया। आधी रात में लगी आग – रात में एक दुकानदार ने शोरूम से धुआं निकलता देखा। उसने फायर विभाग को रात 1:22 बजे सूचना दी। इंदिरानगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने हौजरील के जरिए पानी…
Read MoreTag: #LucknowNews
लखनऊ: प्रेमी ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी ; बेटी को दवाई लेने भेजा तब मारा
उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ में प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार रात ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के लाला बाग, रिंग रोड के पास हुई। मृतक की पहचान नीलम सक्सेना (42) के रूप में हुई। वह अपने प्रेमी और 8 साल की बेटी के साथ एक खाली प्लॉट में झोपड़ी बनाकर रहती थी। शनिवार सुबह उसी प्लॉट में उसका शव मिला है। मृतका के भाई…
Read Moreलखनऊ : बार एसोसिएशन चुनाव में वोट डालने पहुंचे वकील ; 22 पदों के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में
उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ बार एसोसिएशन का आज वार्षिक चुनाव है। इसमें पहली बार महिला आरक्षण लागू किया गया है। सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में ऐसा किया गया है। 22 पदों के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। एसोसिएशन के परिसर में वकील वोट डालने के लिए पहुंचे हुए हैं। इस बार के चुनाव में महिलाओं के लिए कोषाध्यक्ष समेत कुल सात पद आरक्षित किए गए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए चार महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों…
Read Moreलखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल : जबरदस्ती VC ऑफिस में घुसे छात्र, नारेबाजी की
उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल हो गया है। फ्रीजर, वाटर कूलर, एसी खराब होने का आरोप लगाते हुए छात्र वीसी ऑफिस पहुंच गए। वे जबरदस्ती चैनल खोलते हुए अंदर घुस गए। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से उनकी नोकझोंक हुई। दोपहर 12 बजे के आसपास ABVP से जुड़े छात्रों ने प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने वीसी को जनरल डायर भी कहा। इसके बाद करीब 2 बजे सपा छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने भी प्रदर्शन कर दिया। वे भी पानी, एसी, फीस बढोत्तरी की…
Read Moreलखनऊ : LDA टीम को दौड़कर पीटा , अवैध निर्माण तोड़ने गए थे
उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ में LDA की टीम को दौड़ाकर पीटा गया। जोनल अधिकारी अधिकारी के पैर और सीने में चोट आई है। दूसरे कर्मचारी भी घायल हुए हैं। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के चिलौला गांव में हुई। LDA टीम गुरुवार को अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और प्रवर्तन दस्ता (ETF) की टीम पर भीड़ ने हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पथराव कर कई सरकारी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ अचानक उग्र हो गई – जानकारी के मुताबिक कासिम बाबा व…
Read Moreलखनऊ के आशियाना में लगी भीषण आग : कूड़े की लपटों से AC में ब्लास्ट, दमकल की 5 गाड़ियां आई और डेढ़ घंटे में आग बुझाया
उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में बुधवार (15 अप्रैल) को मोती महल रेस्टोरेंट के थर्ड फ्लोर पर एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटें उठती देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लपटें इतनी तेज थीं की दूसरे फ्लोर पर चल रहे बैंक्वेट…
Read Moreअस्पताल की चौथी मंजिल से गिरी महिला, मौत : घरवाले बोले इतनी ऊंचाई से गिरने पर खून क्यों नहीं निकला महिला की हत्या की गई हैं , लखनऊ का यह मामला
उत्तर प्रदेश: ( Lucknow)लखनऊ में एक प्राइवेट अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर महिला मरीज की मौत हो गई। इसके बाद घरवालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला की हत्या की गई है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला ने कूदकर जान दी है। मामला बंथरा थाना क्षेत्र के जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल का सोमवार सुबह का है। महिला की पहचान बंथरा के किशनपुर कौड़िया में रहने वाली सीता दीक्षित (32) के रूप में हुई है। उनको रविवार को भर्ती कराया गया था।…
Read Moreसरकारी टीचर पति – पत्नी असली सोना दिखा के नकली बेचते थे : दोस्ती करके लोगो को फसाते थे, लखनऊ में ज्वेलर कारोबारी से 5 लाख ठगे।
उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ में सस्ता सोना देने का झांसा देकर ठगी करने वाले सरकारी टीचर पति-पत्नी पकड़े गए हैं। ये दोनों पहले लोगों से दोस्ती करके नजदीकी बढ़ाते थे। इसके बाद रिश्तेदारों से मिलकर उनके साथ ठगी करते थे।मोहम्मद अफसर बदायूं के सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक है। उसकी पत्नी दानिशा फातिमा लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित कालीचरण इंटर कॉलेज में टीचर है। पुलिस ने दोनों के साथ अफसर के भाई मो. अजमल को भी गिरफ्तार किया है। ये तीनों मूल रूप से जिला संत कबीर नगर जिले के रहने वाले…
Read Moreहाईकोर्ट की छत पर गोद में बच्चा लेकर चढ़ी महिला: बोली – कूद जाऊंगी, मुस्लिम युवक से 2 साल पहले की थी लव मैरिज , लखनऊ का हैं यह मामला।
उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ हाईकोट की छत पर एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। चिल्लाते हुए उसने कहा- मुझे न्याय नहीं मिला। करीब एक घंटे तक यह हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।हालांकि, कुछ सुरक्षाकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और महिला को बातों में उलझाए रखा। जैसे ही उसका ध्यान भटका, एक महिला सिपाही ने उसे रेलिंग से नीचे खींचकर सुरक्षित कर लिया। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हाईकोर्ट कैंपस के सी-ब्लॉक स्थित पांच मंजिला इमारत की है। महिला की…
Read Moreअंतिम प्रकाशन से पहले बूथ जाकर चेक करे अपना नाम , BLO से मांगे वोटर लिस्ट : लखनऊ में SIR का आज आखिरी दिन ।
उत्तर प्रदेश:(Lucknow)लखनऊ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया का आज (10 अप्रैल को) अंतिम दिन है। सभी वोटर्स को आज मतदाता सूची देखने का एक बार और मौका दिया जाएगा। अगर आपको अपना नाम वोटर लिस्ट में फाइनली देखना है तो बूथों पर जाकर लिस्ट देख लें। वहां बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मौजूद हैं। अंतिम दिन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। हर बूथ पर बीएलओ की तैनाती…
Read More