लखनऊ : बार एसोसिएशन चुनाव में वोट डालने पहुंचे वकील ; 22 पदों के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में 

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ बार एसोसिएशन का आज वार्षिक चुनाव है। इसमें पहली बार महिला आरक्षण लागू किया गया है। सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में ऐसा किया गया है। 22 पदों के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। एसोसिएशन के परिसर में वकील वोट डालने के लिए पहुंचे हुए हैं।

इस बार के चुनाव में महिलाओं के लिए कोषाध्यक्ष समेत कुल सात पद आरक्षित किए गए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए चार महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों में तीन-तीन सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित रखी गई हैं। इससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

3800 मतदाता के करीब करेंगे मतदान – 

बार एसोसिएशन के इस चुनाव में करीब 3800 अधिवक्ता मतदाता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर बार परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

महामंत्री पद के लिए करना पड़ेगा कड़ा संघर्ष –

महामंत्री पद के लिए आदर्श कुमार मिश्रा, पूर्व महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू, कामिनी ओझा, कुलदीप वर्मा और मारुत कुमार शर्मा के बीच मुकाबला है। इस पद के लिए भी चुनावी सरगर्मी तेज बनी हुई है।

महिला आरक्षण लागू होने के बाद बार चुनाव में पारदर्शिता और प्रतिनिधित्व बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिवक्ताओं का मानना है कि इससे संगठन में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी और निर्णय प्रक्रिया में उनका योगदान बढ़ेगा।

Related posts