उत्तर प्रदेश: (Gorakhpur)गोरखपुर में अरबपति कारोबारी और हाईप्रोफाइल गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अम्बरीश श्रीवास्तव (40) ने सुसाइड कर लिया। अम्बरीश ने शुक्रवार को लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मुंह में गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
अम्बरीश के पिता अतुल श्रीवास्तव शहर के बड़े कारोबारी हैं। उनका ‘एके’ के नाम से टेंट हाउस का कारोबार है। अम्बरीश खुद हाल ही में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के महामंत्री चुने गए थे।
अब पूरे तरीके से पढ़िए मामले को –
अम्बरीश का घर सिविल लाइंस की पार्क रोड पर है घर से 10km दूर कुसमी में तीन मंजिला फार्महाउस है। जिसके थर्ड फ्लोर पर गोदाम है। अम्बरीश के पिता अतुल श्रीवास्तव श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छोटा भाई रानू श्रीवास्तव बिजनेस करता है।
अम्बरीश ने 2012 में दीपाली श्रीवास्तव से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं- एक 10 साल और दूसरा 8 साल का लड़का। अम्बरीश एके टेंट हाउस नाम की कंपनी चलाते थे। साथ ही ठेकेदारी भी करते थे।
शुक्रवार सुबह 10 बजे अम्बरीश अपनी फार्च्यूनर से अकेले फार्महाउस पहुंचे। वहां मोबाइल पर किसी से बात करते हुए ऊपरी मंजिल पर गए। करीब 10.15 बजे उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर फार्महाउस के कर्मचारी भागकर पहुंचे। वहां उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था कर्मचारियों ने मौके पे पुलिस को सूचना दी पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।
