कानपुर: जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग , संकरी गली में नहीं पहुंच सकी फायर ब्रिगेड की गाड़ी 20 मीटर ऊंची लपटे उठी 

उत्तर प्रदेश : (kanpur)कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में पूरी टेनरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें करीब 20 मीटर ऊंची उठती दिखीं। सूचना पर पहुंची दमकल की टीमों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वाजिदपुर स्थित एसएच इंटरनेशनल नाम की इस फैक्ट्री के मालिक नौशाद अहमद ने बताया कि उन्हें रात करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। उन्होंने 7 दिन पहले ही जूता फिनिशिंग का करीब 2 करोड़ रुपए का नया सेटअप लगाया था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ग्राउंड फ्लोर पर लगा 95 लाख रुपए का जूता कटिंग यूनिट, 10 लाख से अधिक का चमड़ा और अन्य सामग्री भी आग की चपेट में आ गई। पहली मंजिल पर सोलिंग, फिनिशिंग और पैकिंग का करीब 30 लाख का सेटअप भी जल गया, जबकि ऊपरी मंजिल पर स्थित लैब और स्प्रे विभाग भी पूरी तरह जल गए।

अगर एक घंटे पहले लगी होती आग हो सकता था बड़ा हादसा-

इलाके में रईस, विनोद ने बताया कि फैक्ट्री में रोजाना सैकड़ों मजदूर काम करते हैं और शाम 7 बजे के बाद ही छुट्टी होती है। यदि आग एक घंटे पहले लगती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। फायर विभाग ने फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी तरह की लापरवाही पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts