देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से प्रदेशभर की सभी तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रमों में वर्चुअल प्रतिभाग कर जनता से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच है तथा सरकार का लक्ष्य है कि हर शिकायत का तय समय में निस्तारण हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस पर आमजन की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही…
Read MoreTag: Uttarakhand
उत्तराखंड: लोकसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने किया इण्डियन ए.आई समिट में प्रतिभाग
हरिद्वार : हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इण्डियन ए.आई समिट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक युग में एआई की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। आज अनेक क्षेत्र में एआई का उपयोग हो रहा है। एआई का आध्यात्मिक मूल्यों के साथ समावेषन होना चाहिए। एआई के माध्यम…
Read Moreउत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान” कार्यक्रम में की शिरकत
उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड भाषा संस्थान के माध्यम से राज्य के बिखरे हुए साहित्य को संरक्षित, संकलित और पुनर्स्थापित करने के लिए ठोस कार्य कर रही है। सरकार स्थानीय भाषाओं और बोलियों के संरक्षण के लिए भी सतत प्रयास कर रही हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपनी समृद्ध भाषायी विरासत से जुड़ी रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा सौंपी गई साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत केवल हमारे अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि हमारी पहचान और सभ्यता की नींव हैं…
Read Moreउत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, रेड अलर्ट जारी
नई दिल्ली: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राज्य के कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर शामिल हैं, जहां भारी बारिश के चलते अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बागेश्वर जिले में बादल…
Read Moreधराली आपदा का दसवां दिन: मलबे में दबी ‘जिंदगियों’ की तलाश
धराली: उत्तराखंड के धराली में आई प्राकृतिक आपदा का दसवां दिन है। मौसम की खराबी की वजह से रुका राहत-बचाव कार्य जल्द शुरु हो सकता है। झील को मैनुअल तरीके से खाली करने के प्रयास किए जा रहा है । कल देर शाम एनडीआरएफ एसडीआरएफ की एक टीम ने झील का निरीक्षण किया। वहीं गंगोत्री नेशनल हाईवे पर डबरानी में बीआरओ द्वारा युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। धराली प्राकृतिक आपदा तक पहुंचने के लिए बीआरओ द्वारा हाईवे को दुरुस्त करने का काम जारी है। वहीं देर शाम गंगा…
Read Moreउत्तराखंड: स्कूल बसों का होगा ऑडिट
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, अब प्रदेश में स्कूल भवनों के साथ-साथ, स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सरकार, फोकस कर रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में, संभागीय परिवहन कार्यालय, इस संबंध में विशेष ऑडिट शुरू करने, जा रहा है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी के मुताबिक, जिन स्कूलों में बसें पंजीकृत हैं, वहां विभाग की विशेष टीमें जाकर, तय मानकों के आधार पर, हर पहलू की बारीकी से, जांच करेंगी। यदि किसी स्कूल की बसें सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरतीं, तो…
Read Moreउत्तराखंड में 2 अगस्त तक बारिश की संभावना
Delhi : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बादल छाये हुए हैं और रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इसी तरह की स्थिति राज्य के अन्य जिलों में भी है। इस बीच देहरादून के मौसम विज्ञान केन्द्र ने आज के लिए नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, टिहरी, पौडी, पिथौरागढ में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य में दो अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।…
Read MoreKhatima:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ के साथ किया वृक्षारोपण
Khatima Uttrakhand :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) उधम सिंह नगर के खटीमा पहुंचे। जहां उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ ( Ek Ped Maa Ke Naam Abhiyan) के तहत अपनी माता जी के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने इस दौरान पर्यारवरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हरेला पर्व प्रदेशवासियों की सामुहिक चेतना का उत्सव बन गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण और जल स्त्रोतों को बचाने का संकल्प लेने का भी आवाह्न किया। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री…
Read More