पंजाब में AAP को बड़ी राजनीतिक बढ़त! पूर्व विधायक वनिंदर कौर लुम्बा हजारों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। पटियाला जिले के पतरा में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान पूर्व विधायक बीबा वनिंदर कौर लुम्बा अपने हजारों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नए सदस्यों का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए इसे पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल राजनीति नहीं, बल्कि विकास और जनसेवा की राजनीति में विश्वास करती है।…

Read More