कांग्रेस महिला सांसद की चेन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: कांग्रेस की महिला सांसद आर सुधा की चेन छीनने वाले को दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी सोहन रावत उर्फ सोन को गिरफ्तार कर लिया।

ओखला के हरकेश नगर निवासी इस शातिर लुटेरे पर पहले से 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

गौरतलब है कि, चाणक्यपुरी इलाके में मॉर्निंग वॉक कर रहीं कांग्रेस की महिला सांसद आर.सुधा से बदमाश ने सोने की चेन छीन ली थी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts