Lucknow News:- भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच चलाए गये ऑपरेशन सिंदूर ( Operation Sindoor)में ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को पूरी दुनिया ने देखा और महसूस किया। वहीं भारत की सबसे ताकतवर ब्रह्मोस मिसाइल ( Brahmos Missile) की मैन्युफैक्चरिंग में लखनऊ की पीटीसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ( PTC Industries Limited) अहम योगदान दे रही है। यह देश की पहली प्राइवेट कंपनी है जो टाइटेनियम और सुपर अलॉय और कंपोनेंट बना रही है। अब तक इस अहम कंपोनेंट को दुनिया के सिर्फ पांच देश ही बना रहे थे और अब भारत भी इस अहम कंपोनेंट को बनाने वाला छठा देश बन गया है।
ब्रह्मोस मिसाइल ( Brahmos Missile) के लिए टाइटेनियम कंपोनेंट ( Titanium Component) और रॉ मटीरियल सप्लाई होता है। टाइटेनियम एक तरह का मेटल होता है जो स्टील से हल्का होता है, इसकी डेंसिटी कम होती है। ये स्टील से हल्का भी है और ज्यादा मजबूत भी है। जहां पर कम वजन रखने की जरूरत होती है वहां इसका इस्तेमाल अहम हो जाता है। जैसे सबमरीन, एयरक्राफ्ट और मिसाइल में। ये बहुत ज्यादा गर्मी सह सकता है। जैसे एयरक्राफ्ट का इंजन बहुत गर्म होता है, ये सहने की क्षमता सुपर अलॉय में है।
पीटीसी इंडस्ट्री ( PTC Industries) के एक अधिकारी ने कहा:- हम एयरक्राफ्ट या सबमरीन बनाने में दूसरे देशों पर निर्भर थे। वो इसलिए क्योंकि हमारे पास इसे बनाने के मटीरियल या क्रिटिकल कंपोनेंट बनाने की क्षमता नहीं थी। टाइटेनियम अलॉय भी बाहर से ही मंगवाना पड़ता था। पहले सिर्फ इसे दुनिया के पांच देश फ्रांस, अमेरिका, यूके, रूस, चीन ही टाइटेनियम कंपोनेंट बनाते थे, अब भारत भी इसमें शामिल हो गया है।