Utttar Pradesh: फर्जी तरीके से कूटरचित भारतीय दस्तावेज बनाकर लंबे समय से बरेली रह रही तीन शातिर बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने जब मामले की जाँच की तब पुलिस को अवैध तरीके से बांग्लादेशी घुसपैठिया महिलाओं की जानकारी हासिल हुई। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमनगर थाने में तीन महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर किया है। यहीं नहीं पासपोर्ट की अवधि खत्म होने पर उसने कुवैत स्थित भारतीय दूतावास से तीसरा पासपोर्ट बनवाया और उसी पर दुबई, बांग्लादेश व अन्य देशों की यात्राएं कीं। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज़ बनाने, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बरेली में तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
