सऊदी अरब में दर्दनाक सड़क हादसा,42 भारतीयों की मौत

सऊदी अरब में हुए एक भयानक सड़क हादसे से भारत के कई परिवारों में मातम पसर गया. बीती रात यानी रविवार और सोमवार की दरमियानी रात 1:30 बजे एक पैसेंजर बस के डीजल टैंकर से टकराने से ये हादसा हुआ. जिससे उमराह करने गए 42 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की दर्दनात मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पता चला है कि बस मक्का से मदीना जा रही थी. हज यात्री मक्का में अपने पवित्र अनुष्ठान पूरे करने के बाद मदीना जा रहे थे. दुर्घटना के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे. जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए बस में अधिकांश दक्षिण भारतीय तीर्थयात्री थे, जो हैदराबाद और आस-पास के रहने वाले थे. गल्फ न्यूज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के समय कई यात्री कथित तौर पर सो रहे थे, जिससे टक्कर के बाद बस में आग लगने पर उनके बचने या संभलने का मौका तक नहीं मिला.

 

गल्फ न्यूज़ की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मृतकों में कम से कम 11 महिलाएं और 10 बच्चे भी शामिल हैं, हालांकि अधिकारी अभी भी संख्या की पुष्टि कर रहे हैं. तेलंगाना सरकार ने कहा है कि वह रियाद स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में है. सीएम रेवंत रेड्डी ने दिल्ली स्थित अधिकारियों से दूतावास के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने को कहा है.सरकार ने दुर्घटना में तेलंगाना के पीड़ितों की संख्या का विवरण एकत्र करने के लिए रेजिडेंट कमिश्नर की नियुक्ति की है और राज्य सचिवालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. सरकार ने पीड़ितों के परिवारों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष के नंबर +91 7997959754 और +91 9912919545 जारी किए हैं.जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास ने भी सहायता के लिए एक 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (8002440003) जारी किया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts