माल: चोरी और लूट की संख्या बढ़ती देख पुलिस एफआईआर लिखने में करने लगी आनाकानी

लेखराम मौर्य

लखनऊ। राजधानी के माल थाना क्षेत्र की पुलिस पहले लूट को चोरी में दर्ज कर रही थी और अब घटनाओं की संख्या दर्जन भर से अधिक हो जाने पर रिपोर्ट लिखने के बजाय प्रार्थना पत्र लेकर जांच के नाम पर टरकाया जाने लगा।  माल, सैदापुर, नबीपनाह,बरगदिया, गोपरामऊ के चौराहों के आसपास पिछले कुछ समय में शटर तोड़ने, लूट करने और बाइक चोरी की दर्जन भरl से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन माल पुलिस अभी तक इनमें से किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है बावजूद इसके कुछ घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीर चोरी करते हुए दिखाई पड़ी, जिसकी जानकारी पीड़ितों ने पुलिस को भी दी लेकिन पुलिस अभी तक चोरों और लुटेरों को पकड़ने में नाकाम रही है।

बाइक चोरी की कई घटनाओं के बाद एक बार फिर माल चौराहे के पुलिस विकेट के पास यूको बैंक के सहायक प्रबंधक संजय कुमार की बाइक 19 अगस्त को दिन में 1:09 पर चोरी हो गई जिसकी जानकारी बैंक बंद करने के बाद बाहर निकलने पर हुई। संजय कुमार के अनुसार बाइक का नंबर UP 34 AU 6439 है। घटना के बाद उन्होंने डायल 112 को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने थाने जाने के लिए कहा उसके बाद आज सहायक प्रबंधक रिपोर्ट लिखाने थाने गए तो पुलिस ने कहा कि आपको कोई रिसीविंग नहीं मिलेगी और आप वापस जाइए हम जांच करने आएंगे उसके बाद 1 घंटे रिपोर्ट लिखने का इंतजार करते रहे परंतु पुलिस ने जब रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो वह बैंक वापस आ गए। संजय के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में एक नवयुवक 1:09 पर आकर बाइक के पास 3 मिनट तक खड़ा रहता है उसके बाद चाबी लगता है और बाइक लेकर जेहटा रोड की ओर चला जाता है। इससे पहले भी कस्बे से दिन में बाजार के दिन कई भाई के चोरी हो चुकी हैं लेकिन पुलिस अभी तक स्टाफ कम होने का रोना रो रही है।

Related posts