उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में आज सुबह एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। फिलहाल दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।
आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैल गई। आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और पूरी सोसाइटी में हड़कंप मचा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। राहत की बात ये है कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति को तुरंत नियंत्रण करने का निर्देश दिया है।
