लेह पहुंचे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का भव्य स्वागत

नई दिल्ली: भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष विशेष वायुसेना विमान से दिल्ली से लेह टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंच गए, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से इन अवशेषों को रोड शो के जरिए जीवे त्सल, चोग्लमसर ले जाया जा रहा है, इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।

इस अवसर पर लद्दाख के उपराज्यपाल विनय सक्सेना भी स्वागत समारोह में शामिल हुए। ये पवित्र अवशेष उत्तर प्रदेश के पिपरहवा (प्राचीन कपिलवस्तु) से जुड़े हुए हैं और 1 मई से 14 मई 2026 तक लेह के जीवे त्सल में आम जनता के दर्शन के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts