नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों किर्गिस्तान के दौरे पर हैं। राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान उन्होंने कई अहम द्विपक्षीय मुलाकातें कीं। इस दौरान राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री डोंग जून से बातचीत की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि उनसे मिलकर खुशी हुई। बैठक के दौरान उन्होंने रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की। रक्षा मंत्री के अनुसार यह बातचीत सकारात्मक और उपयोगी रही। SCO रक्षा मंत्रियों की इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, सहयोग और रणनीतिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। भारत ने इस मंच के जरिए अपने सहयोगी देशों के साथ रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

