लखनऊ : सड़क हादसे में लड़के  की मौत; दोस्तों संग निकला था रात में राहगीरों ने मां को फोन किया

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के यासीनगंज इलाके में सड़क हादसे में एक लड़के की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनय (19) के रूप में हुई है। उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी।

परिजनों के मुताबिक, अभिनय बुधवार रात करीब 11 बजे बिना बताए अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। रात में करीब 12 बजे मां सरोज को किसी ने अभिनय के नंबर से फोन कर बताया कि आपके लड़के का यहां मंजू टंडन ढाल पर एक्सीडेंट हो गया है और हालत गंभीर है।

सूचना मिलते ही परिजन घबराकर पहुंचे। उसे तत्काल ऐरा अस्पताल में ले जाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने अभिनय को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद उसके साथ मौजूद दोस्त उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। पिता मनोज ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताकर जांच की मांग की है। पुलिस इस मामले जांच कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts