लखनऊ में नाले में बहे 42 वर्ष के सुरेश की डेड बॉडी मिली, मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को दी 5 लाख रूपये की सहायता

Lucknow News:- लखनऊ में शनिवार को ठाकुरगंज इलाके के राधा ग्राम में सुबह 7:00 बजे नाले में बहे सुरेश (42) की काफी खोजबीन के बाद रविवार को उनकी डेड बॉडी मिल गई है। सुरेश की डेड बॉडी घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर आईआईएम रोड के पास ग्रीन कॉरिडोर बंधा के पास से मिली है।

इस घटना के बाद जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले को संज्ञान लिया। उन्होंने नगर निगम के लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है। मृतक सुरेश के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है।

शनिवार सुबह से ही नगर निगम व एसडीआरएफ, एनडीआरफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश की डेड बॉडी बुद्धा नामक एक स्थानीय व्यक्ति को मिली है। मृतक सुरेश की पत्नी रेणु ने परिवार के पालन पोषण के लिए सरकार से 50 लाख के मुआवजे की मांग की है। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह अफसरों व ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है।

Related posts