लखनऊ में 15 व 16 जुलाई को कौशल ओलंपिक 2025 का होगा आयोजन, जानिए क्या कुछ होने वाला है खास…

Lucknow News:- लखनऊ में 15 व 16 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस (Youth Skills Day) के मौके पर कौशल ओलंपिक 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कौशल विकास मिशन के द्वारा इसका भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का लक्ष्य युवाओं के नवाचारों (Innovations) को प्लेटफॉर्म देना है। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी (Participant) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के माध्यम से किए गए नवाचारों को सबके सामने प्रदर्शित करेंगे।

मिशन निदेशक से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों में संचालित ट्रेनिंग केंद्रों से चयनित प्रशिक्षणार्थी ही इस कौशल ओलिंपिक में भाग लेंगे और अपने-अपने प्रोजेक्ट, मॉडल, ऐप्स और टेक साल्यूशन का लोगो के बीच प्रदर्शन करेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के युवाओं के भीतर छुपे कौशल को एक नई पहचान प्राप्त होगी। इससे युवा उद्योगों के लिए तैयार होकर कार्मिक के रूप में उभर सकेंगे।

कौशल ओलंपिक 2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थटेक, स्मार्ट एग्रो और डिजिटल डिजाइनिंग, इंटरनेट आफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, ड्रोन टेक्नोलाजी जैसे क्षेत्रों के नवाचारों का प्रदर्शन होगा। अच्छा युवाओं के नवाचारों को सम्मानित किया जाएगा। इस कौशल ओलंपिक में उद्योग प्रतिनिधि, स्टार्टअप इनक्यूबेटर, निवेशक व शिक्षाविद् भी शामिल होंगे।

इस दौरान कौशल मेला भी आयोजित होगा, जिसमें उद्योग, प्रतिभा और संस्कृति का संगम भी देखने को मिलेगा। कौशल मेला में 100+ स्टॉल लगेंगे, जिनमें हैंडीक्राफ्ट्स, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकनकारी, टेक्सटाइल उत्पादों का लाइव प्रदर्शन होगा। सॉफ्ट स्किल वर्कशॉप्स के तहत इंटरव्यू स्किल्स, स्पोकन इंग्लिश, सीवी मेकिंग, पर्सनालिटी ग्रूमिंग देखने को मिलेगी तो फूड ज़ोन में लखनऊ की भेलपुरी, अयोध्या का सिरका, मुजफ्फरनगर की कचौरी, प्रतापगढ़ का आंवला व आगरा का पेठा नजर आएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts