Lucknow News:- रविवार सुबह लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की उड़ान आईएक्स 2816 को निरस्त कर दिया गया। फ्लाइट निरस्त होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। विमान में 150 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट लखनऊ से सुबह 8:40 बजे उड़ान भरकर 10:55 बजे हैदराबाद पहुंचती है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आनुसार विमान में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, जिसकी वजह से उड़ान को निरस्त करना पड़ा।
वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की ओर से यात्रियों को पैसे रिफंड करने एवं भविष्य के लिए टिकट बुकिंग का विकल्प दिया गया, इसके साथ ही एक दिन बाद यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए होटल की भी व्यवस्था की गई ताकि वे सोमवार की फ्लाइट से उन्हे भेजा जा सके।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

