आगरा : बसपा नेता पे जरूआ कटरा में फायरिंग ; हमलावर मोबाइल लूटकर फरार 

उत्तर प्रदेश : (Agra)आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के जारुआ कटरा गांव में मंगलवार शाम एक बसपा नेता पर फायरिंग की घटना सामने आई है। हमलावर उनका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजू उपाध्याय (पुत्र मुरारी लाल), जो बसपा से जुड़े बताए जा रहे हैं, मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे संतोषी मैया के दर्शन के लिए नहर किनारे जा रहे थे।

इसी दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समीप थार गाड़ी में सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली राजू उपाध्याय के पास से निकली, जिससे वे घबराकर गिर पड़े और उन्हें हल्की चोटें आईं।

हमलावरों ने इसी बीच उनका मोबाइल फोन छीन लिया और इटौरा की दिशा में फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कुछ खोखे बरामद किए। घायल राजू उपाध्याय को उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर का इंतजार किया जा रहा है और तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts