दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने आज बिहार में चल रही विशेष गहन समीक्षा-एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर धरना दिया। हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए उन्होंने सरकार से इस समीक्षा की मंशा और वैधता स्पष्ट करने की मांग की।
Read MoreBlog
उत्तर प्रदेश में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है:- डॉ अरुण कुमार सक्सेना, वन एवं पर्यावरण मंत्री
Uttar Pradesh: वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने बरेली में कहा कि उत्तर प्रदेश में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि आज राज्य में बाघों की संख्या 222 हो गई है, जबकि 2018 में यह संख्या केवल 175 थी। इसके अलावा, प्रदेश को टाइगर संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी मिल चुका है। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने बताया कि लखीमपुर खीरी में 135, पीलीभीत शाहजहांपुर में मिलाकर 63 है, वहीं चित्रकूट में 4 बाघ हैं। उन्होंने यह भी बताया…
Read Moreनासा-इसरो का संयुक्त ‘निसार’ मिशन 30 जुलाई को होगा लॉन्च
दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि की (ISRO) एक बार फिर स्पेस में नया कीर्तिमान रचने जा रहा है। दरअसल, इसरो, नासा (NASA) के साथ मिलकर मानव इतिहास का सबसे ताकतवर सैटेलाइट प्रक्षेपित करने की तैयारी में है। इस मिशन को (NISAR) का नाम दिया गया है। इसरो (ISRO) की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक निसार 30 जुलाई की शाम 5:40 मीनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसे इसरो के जीएसएलवी-एफ16 द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस…
Read Moreबस्ती में दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Uttar Pradesh: बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। कल शाम साईकल से निकले थे, लेकिन रात भर उनका कोई पता नहीं चला। सुबह तीनों बच्चों के शव गांव के बाहर एक गड्ढे में पाए गए। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को गड्ढे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद…
Read Moreउपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जगदीप धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की
दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कल उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले श्री जगदीप धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि श्री धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित विभिन्न पदों पर देश की सेवा करने के कई अवसर मिले।
Read Moreभारत में 10 वर्षों में 17 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा हुए, 5 करोड़ और रोजगार पैदा करने का लक्ष्य: श्रम मंत्री
दिल्ली: श्रम और रोजगार मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया ने कहा है कि नई प्रौद्योगिकियां और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने पर भी श्रमशक्ति और कार्यबल हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। नई दिल्ली में आज तीसरे वैश्विक औद्योगिक संबंध सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ.मांडविया ने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण के लिए उद्योगों, संघों और सरकार के बीच सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा किे भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार पिछले दशक में 17 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा हुए और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में लगभग 16 करोड़ नए पंजीकरण हुए है। डॉ.मांडविया…
Read Moreलखनऊ में 20 वर्षीय होटल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, पढ़े पूरी खबर
Uttar Pradesh: लखनऊ के चिनहट के विकल्प खंड में स्थित ईशान इन होटल (Ishaan in Hotel) में एक गोलीकांड ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। होटल कर्मचारी 20 वर्षीय दिवाकर यादव की गोली मारकर हत्या (Shot murder) कर दी गई। इस मामले में आकाश तिवारी नाम के शख्स को पुलिस ने कस्टडी में लिया है। चिनहट पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 1:30 बजे की है। मटियारी निवासी आकाश तिवारी होटल में रुकी हुई गोरखपुर की…
Read Moreधर्म छुपा कर हिंदू युवती से शादी करने वाला कमरूल हक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Uttar Pradesh: लखनऊ के रहीमाबाद इलाके की रहने वाली युवती से धर्म छिपाकर विवेक कुमार बनकर शादी करने वाले आरोपी कमरुल हक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरदोई के दहेलिया पोस्ट पिहानी निवासी कमरूल हक को रविवार की देर रात को अनीपुर अटेर मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी कमरूल दो नामों व दो पतों का इस्तेमाल कर रहा था। जिसके पास से विवेक कुमार नाम का एक फर्जी आधार कार्ड मिला है।
Read Moreलखनऊ में 10 साल बाद मां की बेइज्जती का बेटे ने लिया बदला, दोस्तों के साथ मिलकर किया मर्डर
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस ने नारियल पानी बेचने वाले मनोज की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सोनू ने 10 साल पहले हुए विवाद में बदला लेने के लिए साजिश कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी सोनू कश्यप ने अपनी मां की बेइज्जती का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दरअसल, 10 साल पहले मृतक मनोज और सोनू की मां के बीच किसी बात को लेकर विवाद…
Read Moreनयी दिल्ली :-जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू
नयी दिल्ली :- इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के 150 से ज्यादा लोकसभा सांसदों और राज्यसभा के 50 से अधिक सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। जस्टिस वर्मा के खिलाफ यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि उनके दिल्ली स्थित सरकारी निवास पर 15 मार्च 2025 को 500 रुपये के अधजले नोटों का बंडल पाए जाने का मामला सामने आया था। यह मामला सामने आने के बाद सांसदों ने न्यायपालिका की निष्पक्षता और पारदर्शिता…
Read More