दिल्ली:- हिंदुस्तान का पहला स्वदेशी गोताखोरी सहायता पोत ‘निस्तार’ शुक्रवार को नौसेना में शामिल किया गया, जो एक बड़ी समुद्री उपलब्धि है। निस्तार का निर्माण मूल रूप से 29 मार्च, 1971 को हुआ था और इसने भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान विशाखापत्तनम बंदरगाह के बाहरी क्षेत्र में डूब गई पाकिस्तान की पनडुब्बी गाजी की पहचान करने और पूर्वी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1989 में सेवामुक्त किए गए निस्तार का वजन 800 टन था, जिसका पुनरुद्धार करने के बाद अब वजन 10,500 टन है, और यह 120 मीटर लंबा है।…
Read MoreBlog
Lucknow:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू
लखनऊ:-उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। प्रदेश में शुक्रवार से प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के आंशिक परिसीमन के साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। वार्ड परिसीमन की अंतिम सूची जारी हो जाने के बाद 12 अगस्त तक इसकी प्रति निदेशक पंचायती राज को उपलब्ध कराने के निर्देश शासन ने दिए हैं। 15 जनवरी 2026 को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया जा चुका है।
Read MoreMotihari:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 7200 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात, पढ़ें विस्तार से..
Bihar Motihari:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी से राज्य के लिए 7200 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उन्होंने रेलवे की स्वचालित सिग्नलिंग, दोहरीकरण और वंदे भारत के रखरखाव इंफ्रा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल लाइन के बीच स्वचालित सिग्नलिंग, दरभंगा-थलवाड़ा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइनों के दोहरीकरण का लोकार्पण किया। वहीं पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव इंफ्रा का, भटनी-छपरा ग्रामीण रेल लाइन पर स्वचालित सिग्नलिंग और 4,080 करोड़ रु. की लागत वाली दरभंगा-नरकटियागंज रेल लाइन दोहरीकरण का…
Read MoreShahjahanpur:- 27 सेंटरों पर होगी आरओ-एआरओ की परीक्षा, 11952 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Uttar Pradesh:- शाहजहांपुर में आरओ-एआरओ की परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा 27 ही सेंटरों पर कराई जाएगी। इसमें 11952 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक जिला अधिकारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई । आरओ-एआरओ की परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों का चयन कर लिया गया है। परीक्षा सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े 12 बजे तक…
Read MoreBareilly:- ऑटो चालक को आया हार्ट अटैक, दरोगा ने CPR देकर बचाई जान, एसपी ने किया सम्मानित
Uttar Pradesh:- बरेली की ट्रैफिक पुलिस (Bareilly Traffic Police) ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक ऑटो चालक की जान बचाई है। बस स्टैंड के पास ऑटो चालक टिंकू गुप्ता को अचानक हार्ट अटैक आया और वह बेहोश हो गया। ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह, मुख्य आरक्षी इरशाद अली, होमगार्ड रामदुलारे और पीआरडी रामबहादुर ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत CPR देकर उसकी जान बचा ली। एसएसपी अनुराग आर्य ने चारों कर्मियों को 2500-2500 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने कहा कि…
Read MoreArunachal Pradesh:- पहाड़ों पर ड्रोन सें पहुंचेंगी दवाएं, आपातकालीन स्थिति में लोगों को मिलेगी सुविधा
Arunachal Pradesh:- एक समय था जब उत्तर-पूर्वी राज्य केवल विकास के सपने ही देखा करते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ये राज्य निरंतर प्रगति के नए आयाम गढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में सुदूर अरुणाचल प्रदेश ने आपातकालीन और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐसी पहल शुरू की है, जो न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।अरुणाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है जहां पर ‘आसमान से दवाएं’ डिलीवरी करने का…
Read MoreDhanbad:- साढ़े नौ करोड़ रुपए के घोटाला मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 7 आरोपी गिरफ्तार
Jharkhand Dhanbad:- धनबाद के गोविंदपुर स्थित के.के.पॉलिटेकनिक उप डाकघर में करीब साढ़े नौ करोड़ रुपए के घोटाला मामले में सीबीआई का एक्शन, पोस्टमास्टर सुमित सौरभ समेत 7 आरोपी गिरफ्तार। गोविंदपुर स्थित के.के.पॉलिटेकनिक उप डाकघर में करीब साढ़े नौ करोड़ रुपए के घोटाला मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सब पोस्टमास्टर सुमित सौरभ समेत 7 आरोपियों को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह मामला वर्ष 2024 में तब पकड़ में आया…
Read MoreVaranasi:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया उद्घाटन
वाराणसी:- शुक्रवार को वसंत महिला महाविद्यालय में आइसीएसएसआर के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया। संगोष्ठी (Seminar) का विषय बिरसा मुंडा की विरासत आदिवासी सशक्तीकरण और राष्ट्रीय आंदोलन रखा गया। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिवार को बिरसा मुंडा की राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि महाविद्यालय के पास भी अपनी एक विरासत है। जिस प्रकार बिरसा मु़ंडा ने छोड़ा है। कृष्णमुर्ति फाउंडेशन इस महाविद्यालय के संचालन में अपनी भूमिका अदा करती…
Read MoreAyodhya:-पहली बार स्वर्ण हिंडोले पर झूलेंगे रामलला, पढ़े खबर
Lucknow:- अयोध्या (Ayodhya) में सावन झूला मेला आरंभ हो गया है और 29 जुलाई से रामलला सोने और चांदी के बने हिंडोले पर विराजमान होंगे। यह पहला अवसर होगा जब राम मंदिर परिसर में झूलनोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रामलला के साथ राजाराम भी हिंडोले पर झूले का आनंद लेंगे। राम दरबार की स्थापना के बाद यह उत्सव और भी विशेष बन गया है। नित्य मंडप में भगवान को कजरी के पद और भजन सुनाए जाएंगे, साथ ही सांस्कृतिक संध्या का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के…
Read MoreMoradabad:- झील में डूबने से एक किशोर व दो युवतियों की मौत
Lucknow:- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद (Moradabad) के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में एक दर्दनाक हादसे में एक किशोर और दो युवतियों की झील में डूबकर मौत हो गई। तीनों खेत में धान की रोपाई के बाद गर्मी के कारण झील में नहाने गए थे। नहाते समय सानिया गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में आशिया और किशोर भी डूब गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तीनों के शव झील से बाहर निकाले।…
Read More