Blog

Amroha:- स्कूली वैन और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत और 14 घायल 

Lucknow:- उत्तर प्रदेश के अमरोहा ( Amroha) के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनौटा गांव के पास एक स्कूली वैन और पिकअप गाड़ी की जोरदार भिड़ंत में एक पांच वर्षीय बच्ची और एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 14 स्कूली बच्चे और स्कूल स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत वाले कुछ मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और…

Read More

ब्रह्मोस मिसाइल का अहम कंपोनेंट अब लखनऊ में हो रहा तैयार, ऐसा करने वाला दुनिया का छठा देश बना भारत

Lucknow News:- भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच चलाए गये ऑपरेशन सिंदूर ( Operation Sindoor)में ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को पूरी दुनिया ने देखा और महसूस किया। वहीं भारत की सबसे ताकतवर ब्रह्मोस मिसाइल ( Brahmos Missile) की मैन्युफैक्चरिंग में लखनऊ की पीटीसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ( PTC Industries Limited) अहम योगदान दे रही है। यह देश की पहली प्राइवेट कंपनी है जो टाइटेनियम और सुपर अलॉय और कंपोनेंट बना रही है। अब तक इस अहम कंपोनेंट को दुनिया के सिर्फ पांच देश ही बना रहे थे और अब भारत भी इस अहम…

Read More

वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा तथा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

वाराणसी:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहस्पतिवार को वाराणसी के सलारपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकत की तथा उन्हें राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने सभी बाढ़ प्रभावितों को आश्वस्त किया कि आपदा के इस समय में सरकार उनके साथ है। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री काशी के दो दिवसीय दौरे पर है उन्होने आज हवाई निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कुछ निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर अफसरों के साथ बैठक की। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते मुख्यमंत्री योगी…

Read More

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बीच बंद कमरे में हुई बैठक

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बीच बंद कमरे में हुई बैठक

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (former CM Uddhav Thackeray) के बीच बंद कमरे में बैठक हुई है। ये मीटिंग विधान परिषद के सभापति राम शिंदे के कक्ष में हुई। दोनों नेताओं के अलावा कमरे में कोई अन्य मौजूद नहीं था। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बीच तकरीबन 10 मिनट बंद कमरे में चर्चा। हालांकि इस बैठक में हुई चर्चा की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बंद कमरे में मीटिंग से पहले उद्धव ठाकरे ने अपने…

Read More

मौसा ने 2 मासूम भाइयों को गला रेत मारा, फिर जंगल में छिपाया शव; बच्चों की मां पर आ गया था दिल

भोपाल: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां मौसा ने दो सगे भाइयों को हवस और हैवानियत की बलि चढ़ा दिया. मां की ममता को रौंदते हुए दो मासूमों की गला रेतकर हत्या कर दी गई और उनके शव जंगल में पत्थरों के नीचे छिपा दिया. इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे सिवनी को दहला दिया, लेकिन रिश्तों की आड़ में छिपे दरिंदे की इस घिनौनी हरकत ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब अपने ही भरोसे…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, बाबा काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, देखे तस्वीरें

वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धर्मनगरी काशी के दो दिवसीय दौरे पर है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने ‘काशी के कोतवाल’ कालभैरव मंदि‍र में दर्शन-पूजन किया, इसके बाद वह बाबा काशी विश्वनाथ दरबार में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने सावन माह में श्रद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। देखें तस्वीरें ↓ ‘काशी के कोतवाल’ कालभैरव मंदि‍र में दर्शन-पूजन की तस्वीरें बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री

Read More

RCB को बड़ा झटका, भगदड़ मामले में चलेगा क्रिमिनल केस, सरकार ने दी मंजूरी

RCB को बड़ा झटका, भगदड़ मामले में चलेगा क्रिमिनल केस, सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (Chinnaswamy Cricket Stadium) में हुई भगदड़ के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. कर्नाटक सरकार ने RCB और राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ आपराधिक मामले दायर करने की मंजूरी दे दी है. कर्नाटक सरकार की मंत्रिमंडल की बैठख में जस्टिस माइकल डी कुन्हा आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार करने के बाद यह फैसला लिया गया है. इस आयोग ने जांच के दौरान आरसीबी और केएससीए में कई अनियमितताओं और गड़बड़ियों का खुलासा…

Read More

वाराणसी के प्रसिद्ध 84 घाट गंगा में आए उफान से जलमग्न हो गए

वाराणसी । गंगा में आए उफान से (Due to the rise in water level of Ganga) वाराणसी के प्रसिद्ध 84 घाट (The 84 famous ghats of Varanasi) जलमग्न हो गए (Got Submerged) । कई घाटों के किनारे बने मंदिरों में भी पानी घुस गया । मूसलाधार बारिश के चलते खास तौर पर अस्सी घाट, जो पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा है, पूरी तरह डूब चुका है। यहां हर सुबह होने वाला ‘सुबहे बनारस’ का मंच भी गंगा की लहरों में समा गया है। स्थानीय प्रशासन ने गंगा के…

Read More

बाबा नीम करौली के भक्तों के लिए अच्छी खबर, नैनीताल से कैंची धाम तक बनेगा रोपवे; पर्यटन विभाग ने भेजा प्रस्ताव

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल आने वाले पर्यटकों और बाबा नीम करौली के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि नैनीताल से कैंची धाम की यात्रा जल्द ही रोपवे से हो सकेगी। जिला पर्यटन विभाग ने इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजा है, जिसमें रूट, लागत, पर्यावरणीय प्रभाव और तकनीकी पहलू शामिल हैं। नैनीताल से कैंची धाम की सड़क मार्ग से दूरी लगभग 17 किलोमीटर है। पर्यटन सीजन या वार्षिक मेले के दौरान इस मार्ग पर भीड़ और जाम की समस्या और भी…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ‘भारत’ के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन

Lucknow News:- लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ‘भारत’ के पांचवें स्थापना दिवस समारोह एवं धर्म योद्धाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योद्धाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी समेत कार्यक्रम…

Read More