दिल्ली: पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। कल रात काठमांडू में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। नेपाल में यह शपथ ग्रहण समारोह युवा प्रदर्शनकारियों के घातक और हिंसक प्रदर्शनों के बाद हुआ है। विरोध प्रदर्शन प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकारी प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ गुस्से के कारण हुआ था। इन घातक झड़पों में कई लोगों की जान चली गई और केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। पिछले तीन दिनों…
Read MoreBlog
यूपी में किशोर पोषण पर मंथन: बच्चों के पोषण सुधार को शिक्षा-स्वास्थ्य विभागों की साझी जिम्मेदारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन के मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने यूनिसेफ के सहयोग से राजधानी लखनऊ में किशोर पोषण पर ‘मजबूत शरीर और कुशाग्र मस्तिष्क का पोषण’ विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों में पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली की आदतें विकसित करना रहा, ताकि आठ करोड़ से अधिक स्कूली बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके और विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पूरा किया जा सके। इस दौरान विशेषज्ञों ने चेताया कि यदि पोषण सुधार की दिशा में ठोस कदम न उठाए गए तो…
Read MoreGen-Z आंदोलन: 34 की मौत, 11,000 से ज्यादा लोग घायल
नई दिल्ली: नेपाल में जारी Gen- Z आंदोलन ने गंभीर रूप ले लिया है। अब तक इस आंदोलन में 34 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 11,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राजधानी काठमांडू सहित कई प्रमुख शहरों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू की गई है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा है कि वे संवैधानिक दायरे में रहते हुए जल्द से जल्द समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों और…
Read Moreमॉरीशस के प्रधानमंत्री की काशी यात्रा, भारत तथा मॉरीशस के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए ख़ास: प्रधानमंत्री मोदी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की काशी यात्रा, इस शहर के सांस्कृतिक महत्व और भारत तथा मॉरीशस के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए और भी ख़ास हो गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने परस्पर सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर…
Read Moreसी.पी. राधाकृष्णन आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ
दिल्ली: सी.पी. राधाकृष्णन आज भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में श्री राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाएँगी। इस महीने की नौ तारीख को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में वे विजयी हुए थे। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने चार सौ 52 मत हासिल किए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को एक सौ 52 मतों के अंतर से हराया।
Read Moreकाकोरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 5 की मौत और 19 लोग घायल
लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र के बेता नाला पुल टिकैतगंज के पास गुरुवार की देर शाम करीब 7 बजे हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की बस सं.- UP78 LN 1340 अनियन्त्रित होकर खाई में पलट गई. इस हादसे में करीब 5 लोगों की मौत और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। उच्चाधिकारीगण ने कुल 05 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की एवं घायलों को इलाज हेतु एंबुलेंस की…
Read Moreनेपाल हिंसा: CM धामी ने दिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
नई दिल्ली: पड़ोसी देश नेपाल में बने राजनीतिक हालातों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ी सुरक्षा पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुलाई गई मीटिंग में सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की गई। सीएम धामी ने अधिकारियों को नेपाल सीमा पर सघन जाँच अभियान चलाने और किसी भी असामाजिक या विघटनकारी तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं या भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने…
Read Moreनेपाल से लगी सीमा पर यूपी पुलिस अलर्ट, सीएम योगी के सख्त निर्देश
नई दिल्ली: नेपाल में असामान्य और संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए भारत के सीमावर्ती इलाके अलर्ट पर हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में 24 घंटे कड़ी निगरानी किए जाने के साथ ही सुरक्षा प्रबंध और पुख्ता किए जाने का निर्देश दिया है। लखनऊ के रहने वालो लोग जो नेपाल में फंसे हुए हैं उनकी मदद के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नेपाल में फंसे हुए लोगों के लिए तीन हेल्पलाइन और एक व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं, ताकि भारतीय नागरिकों…
Read Moreअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी से बातचीत को उत्सुक
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि कि उनका प्रशासन दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए भारत के साथ बातचीत जारी रखेगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ़्तों में…
Read Moreइंडेक्स सऊदी अरब 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन
नई दिल्ली: इंडेक्स सऊदी अरब 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया गया। सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) और भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के साथ मिलकर इंडेक्स सऊदी अरब 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया। यह आयोजन 9 से 11 सितंबर तक रियाद फ्रंट एग्जीबिशन एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर में हो रहा है। यहां “भारत – हस्तशिल्प सोर्सिंग के लिए आदर्श गंतव्य” विषय पर एक सत्र का आयोजन किया गया। राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने मुख्य भाषण…
Read More