Blog

झाबुआ- कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा

झाबुआ- कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कलेक्टर सभाकक्ष में प्रातः महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में सर्वप्रथम कुपोषण की समीक्षा की गई। अभियान अंतर्गत जिले में कुल 1950 सैम व बॉडर लाइन मैम बच्चों को चिन्हित किया गया जिनमें से 1523 बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाया गया। शेष बच्चों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर सामान्य श्रेणी में लाने के निर्देश दिए गए। अति कम वजन वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी केंद्र के संचालन की स्थिति की समीक्षा…

Read More

पूर्वोत्तर में रेल नेटवर्क क्षमता को मजबूत करने के लिए 777 किलोमीटर लंबी 12 रेल परियोजनाओं को मंजूरी: रेल मंत्री

Delhi : पूर्वोत्तर क्षेत्र में इस वर्ष मार्च तक 41 हजार 676 करोड़ रुपये की लागत से कुल 278 किलोमीटर रेललाइनें बिछाई गई हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल नेटवर्क की ट्रेक क्षमता को और बढ़ाने के लिए कुल 777 किलोमीटर लंबी 12 रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।  इन परियोजनाओं में बोगीबील ब्रिज, अगरतला-सबरूम नई लाइन, लुमडिंग-होजाई और न्यू बोंगाईगांव-अगथोरी लाइन का दोहरीकरण शामिल हैं। उन्‍होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान पीएम गति…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तरकाशी, धराली क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

उत्तराखंड: आज बृहस्पतिवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में NDRF, SDRF और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर धराली क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने सुबह से प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सड़क, संचार और बिजली की शीघ्र बहाली के साथ-साथ पेयजल व खाद्यान्न आपूर्ति की सघन निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में 24 घंटे जुटी सभी टीमों के साहस…

Read More

बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर प्रदेश के लगभग 1245 गांव बाढ़ की चपेट में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण 24 जिलों के लगभग 1245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बदायूं, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर औऱ बलिया में गंगा, नैनी में यमुना, लखीमपुर खीरी में शारदा, बाराबंकी, अयोध्या में घाघरा औऱ श्रावस्ती में राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण करीब 2 लाख 7 हजार लोग प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मॉनीटरिंग कर दिशा निर्दश दे रहे हैं।   प्रदेश के राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने…

Read More

शाहजहांपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पुलिस बदमाशों की तलाश में

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनपद के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के सिंगहा गांव निवासी एक युवक को तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही एसपी राजेश द्विवेदी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल का हालचाल लिया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना का खुलासा करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। पुलिस…

Read More

पुलिया बहने से 40 गांवों का संपर्क टूटा, आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मृत्यु

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत जिले में लगातार हो रही बरसात से माधोटांडा रोड की पुलिया बह जाने से करीब 40 गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। सदर तहसील क्षेत्र के गांव में निराई कर रही महिला की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। महिला के परिजनों को 24 घंटे में आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए ऑनलाइन फीडिंग कराई गई है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बाढ़ व अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारियों ने ट्रांस शारदा इलाके में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करके बाढ़ शरणालयों…

Read More

उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का पहला चरण दो से आठ अगस्त, दूसरा चरण नौ से 12 अगस्त और तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में अमरोहा के परिषदीय विद्यालयों में तिरंगा राखी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन राखियों को तिरंगा आभार पत्र के साथ सैनिकों को भेजा जाएगा। कानपुर देहात में स्कूलों ने तिरंगा रैली निकाली। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कन्नौज…

Read More

कर्तव्य भवन साधारण बुनियादी ढाँचा नहीं, यहां बनेंगी भारत को विकसित बनाने की नीतियाँ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया। इस भवन का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के साथ शासन को अधिक सक्षम बनाना है। यह भवन दिल्ली में फैले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देगा। कर्तव्य भवन-3 सेंट्रल विस्टा के व्यापक परिवर्तन की परियोजना का एक हिस्सा है। जो कि सरकार के व्यापक प्रशासनिक सुधार के एजेंडे का प्रतीक है। इसके साथ ही कर्तव्य भवन-3 को पर्यावरण अनुकूल बनाया गया है ।…

Read More

मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में 1,172 करोड़ की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने 1,172 करोड़ की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम पीपली में अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन कर छात्रों से संवाद भी किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि ये विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नया मॉडल हैं, जहां स्मार्ट क्लास और बेहतर सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले शिक्षा नहीं, सिर्फ नकल होती थी। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अब यूपी के स्कूल देश में नंबर…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली को दी 2,264 हजार करोड़ की विकास सौगात

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बरेली में 2,264 करोड़ की 545 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा में खिलाड़ियों को सम्मानित किया और आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बरेली दंगों के लिए बदनाम था, लेकिन अब नाथ कॉरिडोर इसकी नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा अलखनाथ सहित सात प्रमुख मंदिरों को जोड़ने वाला नाथ कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया…

Read More