कर्नाटक: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 9 लोगों को कूचला

कर्नाटक: कर्नाटक के हासन जिले के आर्कलगुडू तालुक में गणेश उत्सव के जुलूस के दौरान एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह घटना तब घटी जब हजारों लोग गणेश प्रतिमा के साथ जुलूस में शामिल थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर चढ़ गया। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। मृतकों में छह ग्रामीण और तीन इंजीनियरिंग छात्र शामिल हैं। मृतक परिवारों के लिए राज्य सरकार ने 5 लाख रुपये के मुआवजे की…

Read More

नेपाल की नई सरकार पर भारत का समर्थन

नई दिल्ली: पड़ोसी देश नेपाल में विनाशकारी विद्रोह के बाद अब सुशीला कार्की को नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। भारत ने सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि भारत को उम्मीद है कि यह कदम नेपाल में शांति और स्थिरता को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, “हम नेपाल की नई अंतरिम सरकार का स्वागत करते हैं, जिसका नेतृत्व माननीय सुशीला कार्की कर रही हैं। हमें भरोसा है कि यह नेपाल में शांति…

Read More

पीएम मोदी आज से 15 सितंबर तक 5 राज्यों का करेंगे दौरा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से 15 सितंबर तक यानी अगले तीन दिन पांच राज्यों का दौरा करेंगे। पीएम आज मिजोरम और मणिपुर का दौरा करेंगे। पीएम आइज़ोल में 9000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन शामिल भी है। यह लाइन आइज़ोल को भारतीय रेल के नेटवर्क से जोड़ती है। वहीं मणिपुर में भी पीएम कई विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री असम के गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिजोरम, मणिपुर और असम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिजोरम, मणिपुर और असम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। श्री मोदी सबसे पहले मिजोरम के आइज़ोल में 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं से रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा और खेल सहित कई क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। इसके बाद वे एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री बैराबी-सैरांग नई रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे, जिस पर 8,000 करोड़ रुपये से…

Read More

मॉरीशस के प्रधानमंत्री की काशी यात्रा, भारत तथा मॉरीशस के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए ख़ास: प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की काशी यात्रा, इस शहर के सांस्कृतिक महत्व और भारत तथा मॉरीशस के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए और भी ख़ास हो गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने परस्‍पर सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर…

Read More

सी.पी. राधाकृष्णन आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ

दिल्ली: सी.पी. राधाकृष्णन आज भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में श्री राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाएँगी। इस महीने की नौ तारीख को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में वे विजयी हुए थे। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने चार सौ 52 मत हासिल किए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को एक सौ 52 मतों के अंतर से हराया।   नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी…

Read More

नेपाल हिंसा: CM धामी ने दिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

नई दिल्ली: पड़ोसी देश नेपाल में बने राजनीतिक हालातों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ी सुरक्षा पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुलाई गई मीटिंग में सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की गई। सीएम धामी ने अधिकारियों को नेपाल सीमा पर सघन जाँच अभियान चलाने और किसी भी असामाजिक या विघटनकारी तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं या भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी से बातचीत को उत्सुक

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि कि उनका प्रशासन दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए भारत के साथ बातचीत जारी रखेगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ़्तों में…

Read More

इंडेक्स सऊदी अरब 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन

नई दिल्ली: इंडेक्स सऊदी अरब 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया गया। सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) और भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के साथ मिलकर इंडेक्स सऊदी अरब 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया। यह आयोजन 9 से 11 सितंबर तक रियाद फ्रंट एग्जीबिशन एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर में हो रहा है। यहां “भारत – हस्तशिल्प सोर्सिंग के लिए आदर्श गंतव्य” विषय पर एक सत्र का आयोजन किया गया। राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने मुख्य भाषण…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब को 1600 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब को 1600 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह राशि राज्‍य को पहले दिए गए 12000 करोड़ के अतिरिक्‍त है। वहीं, राज्‍य आपदा राहत निधि और प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान‍ निधि की किस्‍तों को भी अग्रिम तौर पर जारी कर दिया जाएगा। बाढ़ के कारण मारे गए प्रत्‍येक व्‍यक्ति के निकट परिजन को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की गई है। प्रधानमंत्री ने पंजाब के गुरदासपुर…

Read More