लखनऊ में सनसनीखेज खुलासा! मामा-भांजा चला रहे थे अंतरराष्ट्रीय ठगी का कॉल सेंटर

लखनऊ: विभूतिखंड में पुलिस ने एक बड़ा साइबर ठगी रैकेट ध्वस्त कर दिया है। मामा-भांजे समेत परिवार के सदस्य मिलकर अमेरिकी नागरिकों को फर्जी एप्पल कस्टमर सपोर्ट बनकर लूट रहे थे। गिरोह ने 6 राज्यों के 35 एजेंटों के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धोखाधड़ी का जाल बिछाया था।रात 2:55 बजे विभूतिखंड थाना टीम ने साइबर हाइट बिल्डिंग के फ्लैट 420A में छापा मारा। मौके से 35 वर्क स्टेशन, लैपटॉप, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “22 जुलाई की रात मुखबिर…

Read More

KGMU में 2 साल की बच्ची की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफल, आयुष्मान योजना के तहत मिला मुफ्त इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉक्टरों की टीम ने मात्र दो वर्ष की बच्ची की रीढ़ की हड्डी की बेहद जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक कर उसकी जिंदगी को नई उम्मीद दी है। डॉक्टरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इतनी कम उम्र के बच्चे में इस प्रकार की स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी का यह पहला मामला माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची रीढ़ की हड्डी में टीबी (स्पाइनल ट्यूबरकुलोसिस) से पीड़ित…

Read More

रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने भोजपुरी अभिनेता रोहित शर्मा को कुचला, शूटिंग से लौटते वक्त दर्दनाक मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में भोजपुरी अभिनेता और निर्देशक रोहित शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुडंबा थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर उस समय हुआ, जब रोहित अपने दोस्त के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दोस्त शोभित गंभीर रूप से घायल हैं और…

Read More

BJP ब्लॉक प्रमुख के भतीजे की चोरी हुई भैंस 48 घंटे में बरामद, 150 CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर

लखनऊ (मोहनलालगंज): लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पशु चोरी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई दो भैंसें भी बरामद कर ली हैं, जिनमें एक भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला के भतीजे अभिषेक शुक्ला की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बाजपेई खेड़ा निवासी अभिषेक शुक्ला और पश्चिम गांव निवासी वंश दीपक अवस्थी की भैंसें चोरी हो गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते…

Read More

लखनऊ- 34 साल के दरोगा का शव कार में मिला

लखनऊ में 34 साल के एक दरोगा का शव उनकी ही कार में पड़ा मिला। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस मोहान रोड पर अर्श हॉस्पिटल के बाहर पहुंची। देखा कि दरोगा की सेंट्रो कार वहीं खड़ी थी। कार लॉक थी, अंदर दरोगा अचेत पड़े थे।पुलिस ने वीडियोग्राफी के बाद कार का शीशा तोड़ा। दरोगा को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, दरोगा के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, हालांकि उनकी नाक से खून निकला था।…

Read More

लखनऊ में शादी के 5 महीने बाद लापता महिला का शव मिला

लखनऊ में शादी के महज पांच महीने बाद एक महिला का शव उसकी ससुराल से करीब 70 किलोमीटर दूर नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हिमांशी कश्यप के रूप में हुई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।मायकेवालों के मुताबिक, 11 जुलाई को हिमांशी ने वॉट्सएप पर एक वॉयस मैसेज भेजकर कहा था, “मुझे सुबह 7 बजे तक यहां से ले जाओ।” इसके बाद अगली सुबह जब परिजन उसकी ससुराल पहुंचे तो घर पर ताला लगा मिला। हिमांशी और उसके ससुराल वालों…

Read More

लखनऊ में एक और इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापा

लखनऊ क्राइम ब्रांच ने गुरुवार रात 1 बजे से शुक्रवार तड़के 5 बजे के बीच सुशांत गोल्फ सिटी के ओमैक्स अपार्टमेंट में इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की हैं। आठ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। एडीसीपी (क्राइम) किरण यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ओमैक्स अपार्टमेंट में कई कॉल सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। मामला अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर से जुड़ा होने के कारण देर रात दबिश देकर कार्रवाई की गई।पुलिस के…

Read More

बायोडिग्रेडेबल विकल्प उपलब्ध कराए बिना सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण रोक संभव नहीं : अमरनाथ मिश्र

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं लखनऊ व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा उसके व्यवहारिक विकल्पों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में मुख्य पर्यावरण अधिकारी प्रवीण कुमार एवं क्षेत्रीय अधिकारी जे.पी. मौर्य भी उपस्थित रहे। लखनऊ व्यापार मंडल का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने किया। बैठक की शुरुआत में डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह ने व्यापारियों से…

Read More

लखनऊ के फाइव स्टार होटल में 22 साल के युवा वैज्ञानिक की मौत, इको-फ्रेंडली ट्रैक्टर बनाकर हुए थे मशहूर

लखनऊ से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। महज 22 साल की उम्र में देश के एक होनहार युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव मंगलवार सुबह लखनऊ के विभूतिखंड इलाके स्थित फाइव स्टार होटल नोवोटेल के एक कमरे से बरामद किया गया।जानकारी के मुताबिक, राहुल सिंह सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे होटल में ठहरे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस…

Read More

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक दौड़ेगी मेट्रो, 750 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

लखनऊ: मेट्रो विस्तार को लेकर एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। राजधानी के बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक मेट्रो पहुंचाने की योजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। शासन स्तर पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में 3.30 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित मेट्रो विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसकी अनुमानित लागत करीब 750 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल मेट्रो के दूसरे चरण का प्रस्तावित रूट चारबाग से दुबग्गा चौराहे तक निर्धारित है, लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण, यानी एलडीए, ने इस रूट को आगे बढ़ाकर राष्ट्र…

Read More