लखनऊ में सनसनीखेज खुलासा! मामा-भांजा चला रहे थे अंतरराष्ट्रीय ठगी का कॉल सेंटर

लखनऊ: विभूतिखंड में पुलिस ने एक बड़ा साइबर ठगी रैकेट ध्वस्त कर दिया है। मामा-भांजे समेत परिवार के सदस्य मिलकर अमेरिकी नागरिकों को फर्जी एप्पल कस्टमर सपोर्ट बनकर लूट रहे थे। गिरोह ने 6 राज्यों के 35 एजेंटों के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धोखाधड़ी का जाल बिछाया था।रात 2:55 बजे विभूतिखंड थाना टीम ने साइबर हाइट बिल्डिंग के फ्लैट 420A में छापा मारा। मौके से 35 वर्क स्टेशन, लैपटॉप, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए।

डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “22 जुलाई की रात मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई। सूरज त्रिपाठी मास्टरमाइंड है, जो अपने मामा राहुल त्रिपाठी और भतीजे विवेक पांडे के साथ यह रैकेट चला रहा था। तकनीकी सहयोगी आकाश दत्ता उर्फ रिक्की को भी गिरफ्तार किया गया। चारों को जेल भेज दिया गया है।”

गिरोह गूगल ऐड्स और VOIP से अमेरिकियों को डराकर गिफ्ट कार्ड, सोना और नकद ऐंठता था। हवाला के जरिए पैसा भारत भेजा जाता था। पुलिस बाकी एजेंटों की भूमिका की जांच कर रही है।

Related posts