उत्तर प्रदेश: अमरोहा के धौरिया गांव में सोशल मीडिया रील बनाने वाली तीन बहनों ने अपने कैमरामैन से एक साथ शादी कर दी। बड़ी बहन अल्का (20) बीटेक की छात्रा है, जबकि देविका (19) और संतोष (18) इंटर पास हैं। तीनों ने 17 जुलाई को चामुंडा माता मंदिर में विकास उर्फ विक्कू के साथ हवन-पूजन कर सात फेरे लिए।
बड़ी बहन अल्का ने कहा, “हमने किसी दबाव में शादी नहीं की। हम तीनों बालिग हैं। हम यही सोचते थे कि शादी एक ही घर में करेंगे। ऐसा घर नहीं मिला, इसलिए एक लड़के से शादी कर ली। हम मर जाएंगे, लेकिन अलग नहीं होंगे।”
देविका बोलीं, “लोग बोलते हैं, हम उन्हें रोक नहीं सकते। हम चारों बहुत खुश हैं।”
संतोष ने कहा, “अगर अलग होते तो शायद मर जाते। हम मरने से बच गए। अब हमेशा साथ रहेंगे।”
विकास तीनों बहनों का कैमरामैन था। अब चारों एक रिश्तेदार के घर रह रहे हैं। परिवार शुरू में नाराज था, लेकिन अब मान गया। हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बीच पुलिस ने सभी से पूछताछ की।
यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। तीनों बहनें अपनी मर्जी से खुशहाल जीवन जीने की मिसाल पेश कर रही हैं।
