चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Lucknow) पर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस का ऑपरेशन अचानक ठप हो गया। पिछले करीब डेढ़ घंटे से सर्वर डाउन होने के कारण कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मंगलवार दोपहर इंडिगो एयरलाइंस के सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। जिसको लेकर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। वहीं 12 से 2:30 बजे तक इंडिगो की लखनऊ एयरपोर्ट पर कोई उड़ान भी नहीं…
Read MoreCategory: लखनऊ
तालाबों में कराएंगे फ्लोटिंग फार्मिंग: लखनऊ में हुई हज़ारो मछलियों की मौत मौके पे पहुंचे मंत्री ने किया निरिक्षण
लखनऊ (Lucknow)के इटौंजा क्षेत्र में यूपी के मत्स्य मंत्री संजय निषाद पहुंचे। यहां गोमती नदी में बड़ी संख्या में मछलियां मृत पाई गईं थी। यहां मंत्री ने पहुंचकर मछलियों के मरने की जानकारी ली। जांच के दौरान सामने आया कि यह मामला नदी प्रदूषण का नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर मछली पालन से जुड़ा है। मंत्री संजय निषाद ने मौके पर बताया कि नदी का पानी साफ पाया गया है और प्रदूषण जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक पट्टा धारक ने अपने तालाब में बड़ी मछलियां…
Read Moreलखनऊ के राजाजीपुरम में हुआ बंदरो का आतंक: सभी के घरो में घुस कर बन्दर कर रहे हैं आतंक
लखनऊ (Lucknow)के राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी के लोग इन दिनों खौफ के साए में जी रहे हैं। यहां बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग सड़कों पर ही नहीं, अपने घरों के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। ड्राइंग रूम से लेकर किचन और बेडरूम तक में घुसकर बंदर हमला कर रहे हैं। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काट रहे हैं। बच्चों के गाल पर थप्पड़ मारकर उन्हें नोच रहे हैं। दहशत का आलम यह है कि एक युवक डरकर दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।…
Read Moreलखनऊ की मेयर ने पार्षदों को दिलाया शपथ: पार्षदों ने कहा लखनऊ को रखेंगे साफ़ और सुन्दर और करेंगे हर वार्ड का विकास
लखनऊ (Lucknow)नगर निगम मुख्यालय में शासन की तरफ से नामित 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मेयर सुषमा खर्कवाल ने पार्षदों को शपथ दिलाई। समारोह में नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे। मेयर और नगर आयुक्त ने पार्षदों को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस बीच पार्षद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। लखनऊ नगर निगम में शपथ लेने के बाद नामित पार्षदों ने अपनी-अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं और शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
Read Moreनिर्मला देवी मर्डर केस में हुआ खुलासा: किरायदार के प्रेम में बहु ने किया सास का खून
लखनऊ (Lucknow) में 36 साल की बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। हाथ-पैर रस्सी से बांधे, फिर गला दबा दिया। वजह थी- सास प्रेमी से मिलने का विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक, किसी को उन पर शक न हो, इसलिए दोनों ने घर का CCTV बंद कर वारदात की। फिर कार से बाहर भाग गए। कुछ दूर जाकर सीसीटीवी को मोबाइल से ऑन कर दिया। थोड़ी देर बाद महिला का 18 साल का बेटा घर पहुंचा। दादी की लाश देखकर वह मां को कॉल…
Read Moreलखनऊ में चाइनीज़ मांझे से होने वाले हादसे में एक नया हादसा सामने आया : गर्दन और ऊँगली कटी गिरफ्तार 6 पतंगबाज
लखनऊ (Lucknow) में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की गर्दन और हाथ की उंगली कट गई। डॉक्टरों ने उसकी गर्दन में 10 टांके लगाए। इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में 6 पतंगबाजों को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे बच्ची अपने पिता की बाइक पर आगे बैठकर जा रही थी। इसी दौरान वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। घटना वजीरगंज के जगत नारायण रोड गोलागंज चौराहे की है। गर्दन में गहरा…
Read Moreलखनऊ में एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खाया : माँ और बेटे की हुई मौके पे ही मौत पिता की हालत गंभीर :
लखनऊ ( LUCKNOW)में परिवार के 3 लोगों ने जहर खा लिया है। इसमें मां-बेटे की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। बेटे की शादी नहीं हुई थी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। परिवार में छोटा बेटा भी है। घटना बंथरा क्षेत्र के नींवा गांव की शुक्रवार की है। मृतकों की पहचान तारावती (52) और बेटे संदीप (30) के रूप में हुई। वहीं, पिता रूपनारायण (55) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल एक निजी…
Read Moreलखनऊ के आशियाना में हुई गवर्नर हाउस के रिटायर्ड कर्मी की एक्सीडेंट से मौत : गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया,
लखनऊ (Lucknow) के आशियाना थानाक्षेत्र में सब्जी लेने निकले राज्यपाल ऑफिस से रिटायर्ड कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर- एच आशियाना के रहने वाले रमेश चौधरी (65) राज्यपाल कार्यालय से रिटायर्ड कर्मचारी थे। बेटे अभिषेक चौधरी ने बताया कि बुधवार को रात 8 बजे साइकिल से…
Read Moreसहारा की मालकिन खाली करा रहीं अपना शहर: लक्ज़री सामान जा रहा ट्रक से : (विधान सभा बनने की हो रही हैं तैयारी )
लखनऊ (Lucknow) में सहारा सिटी पूरी तरह खाली हो रहा है। पिछले 5 दिन से सहारा शहर के अंदर ट्रकों, मैक्स गाड़ियों की आवाजाही बनी हुई है। यहां सुब्रय रॉय सहारा की पत्नी स्वप्ना रॉय ने भी अपनी कोठी स्वप्ना कुटी (व्हाइट हाउस) से सभी तरह के सामान निकलवा रही हैं। गहने, फर्नीचर, घड़ी, लॉकर, अलमारी, गाड़ियां, ट्रैक्टर, ट्राली, कार सहित अन्य सामान बाहर निकाले जा रहे हैं। इसके सहारा सिटी से सहारा प्रबंधन के लोग भी नहीं आ-जा सकेंगे। अब बाहर निकाले गए सामान को परिसर में दोबारा लाने…
Read Moreलखनऊ में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, दो टुकड़े हुए
लखनऊ: गोमती नगर स्टेशन पर आज 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान कुसुम चौहान (45) पत्नी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार कुसुम अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए बलरामपुर जिले से लखनऊ आई थी। बताया जा रहा है कि कुसुम की बेटी महक की सास लारी में भर्ती…
Read More