लखनऊ: 22 जून 2026, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ के अलीगंज (पुरनिया) इलाके में एक तीन मंजिला बिल्डिंग में अचानक आग भड़क उठी। एनिमेशन कोचिंग, लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और दुकानों से भरी इस इमारत में पढ़ रहे युवा छात्र-छात्राएं धुएं और लपटों के बीच फंस गए। महज कुछ घंटों में 15 जिंदगियां खत्म हो गईं। कई छात्र पहली मंजिल से कूदकर बच निकले, लेकिन गंभीर चोटों के साथ। घायलों का KGMU में इलाज चल रहा है। आग की शुरुआत शॉर्ट सर्किट से बताई जा रही है, लेकिन असली वजह…
Read MoreCategory: लखनऊ
विकास नगर सेक्टर-8 के कल्याण मंडप मैरिज लॉन में भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
लखनऊ। विकासनगर सेक्टर-8 स्थित कल्याण मंडप मैरिज लॉन में ज्येष्ठ माह के आठवें एवं आख़िरी बड़े मंगल के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक वातावरण में सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की आराधना की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ दूरदराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। इस…
Read Moreलखनऊ की कोचिंग में आग से मचा हड़कंप, 6 स्टूडेंट्स की मौत: बाथरूम में छिपे मिले बच्चे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने से कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्रों की जान चली गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जिनमें ज्यादातर छात्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में पुलिस और राहत बचाव की टीमें मौके पर पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक आग बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर…
Read Moreराष्ट्र प्रेरणा स्थल पर 400 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
लखनऊ। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वीर हक़ीक़त राय नगर लखनऊ पश्चिम भाग के द्वारा भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 400 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग शिक्षकों के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों ने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
Read Moreप्रयागराज: हिंदू युवती की मौत के 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, पहचान छिपाकर शादी का आरोप
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 20 वर्षीय युवती की मौत के 35 दिन बाद उसका शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। हालांकि, शव काफी सड़-गल चुका था, इसलिए डॉक्टर मौत की स्पष्ट वजह का पता नहीं लगा सके। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली गोल्डी साकेत का है। परिजनों का आरोप है कि प्रयागराज के रहने वाले साहिल खान ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को “प्रिंस” बताया और इंस्टाग्राम के…
Read Moreलखनऊ में NEET छात्रा ने की आत्महत्या | परीक्षा रद्द होने के तनाव में 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बाजारखाला थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नीट अभ्यर्थी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा परीक्षा रद्द होने के बाद मानसिक तनाव में थी। मृतक छात्रा शिवानी यादव मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली थीं। उनके पिता रंजीत यादव रेलवे में टीटी के पद पर कार्यरत हैं और परिवार के साथ ऐशबाग स्थित रेलवे कॉलोनी में रहते थे। परिजनों के मुताबिक शिवानी ने 12वीं की…
Read Moreमोहर्रम का चांद आज, लखनऊ में शाही ज़री जुलूस की तैयारियां पूरी; नए इस्लामी साल की होगी शुरुआत
लखनऊ: मोहर्रम को लेकर राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। हिजरी कैलेंडर के अनुसार आज ज़िलहिज्जा महीने की 29 तारीख है और शाम को मोहर्रम का चांद देखा जाएगा। यदि चांद का दीदार हो जाता है तो कल से नए इस्लामी वर्ष की शुरुआत के साथ मोहर्रम का महीना शुरू हो जाएगा। मोहर्रम इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण महीनों में से एक माना जाता है। यह महीना कर्बला की ऐतिहासिक घटना और हजरत इमाम हुसैन तथा उनके 71 साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता…
Read Moreलखनऊ में भारत-अफगानिस्तान आमने-सामने, इकाना में आज अभ्यास; कल होगा रोमांचक वनडे मुकाबला
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर उत्साह बढ़ गया है। दोनों टीमें सोमवार को लखनऊ पहुंच गईं और मंगलवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। डे-नाइट मुकाबले में दोपहर 1 बजे टॉस होगा, जबकि मैच की शुरुआत 1:30 बजे से होगी। भारतीय टीम के खिलाड़ी चार्टर्ड विमान से शाम करीब 4 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह सहित कई खिलाड़ी नजर आए। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने…
Read More14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला पॉलीक्लिनिक का दर्जा
गुणवत्तापरक इलाज उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन को उनके घर के समीप गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद लखनऊ में मई माह से सिटी पॉलीक्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत जनपद के 14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यू-पीएचसी) को उच्चीकृत कर सिटी पॉलीक्लिनिक के रूप में विकसित किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी। औरंगाबाद पीएचसी में फीटा काटकर उच्चीकृत 14 सिटी पॉलीक्लिनिक का लोकार्पण कर उप…
Read Moreपुरुषोत्तम मास में मोहान रोड में गूंजा हरिनाम संकीर्तन
श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन), लखनऊ भक्तवृंद द्वारा हरिनाम संकीर्तन एवं प्रवचन (कथा) का आयोजन मोहान रोड, लखनऊ स्थित आनंद उत्सव लॉन मे किया गया, जिसमे मन्दिर अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता के रूप में अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने श्रीमद भगवत गीता के अनुरूप विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुये क्रमशः आध्यात्मिक एवं भौतिक उदाहरण देते हुये सरलतम शब्दों में समझाया कि “हम शरीर नहीं आत्मा हैं” “अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है?” “भगवान कौन है?” “मैं कौन हूं?” “भगवान से हमारा क्या सम्बन्ध है। साथ…
Read More