लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: फूहड़ गाने बजाने वाला ऑटो सीज, 125 ऑटो-ई-रिक्शा जब्त

उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन को लेकर सख्त अभियान चलाया। इस दौरान डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने खुद हजरतगंज चौराहे पर चेकिंग की कमान संभाली। अभियान के दौरान एक ऑटो में तेज आवाज में फूहड़ और अश्लील गाने बजते मिले, जिससे महिला यात्री असहज महसूस कर रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ने तत्काल वाहन को सीज करने के निर्देश दिए। जांच में कई ऑटो और ई-रिक्शा बिना ‘सेफ राइड’ रजिस्ट्रेशन और क्यूआर कोड के संचालित होते पाए…

Read More

लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महापौर सुषमा खर्कवाल ने की मुलाकात

लखनऊ। राजधानी के दौरे पर आए भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को होटल ताज में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी के अनुभव, मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच से प्रेरणा प्राप्त होती है, जो जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक है। महापौर ने कहा कि पीयूष गोयल का स्नेह, मार्गदर्शन एवं…

Read More

लखनऊ में RSS कार्यकर्ता विकास वर्ग का समापन, राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग – प्रथम का समापन समारोह उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मानित प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा रहे। अपने संबोधन में उन्होंने आत्मनिर्भरता, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी को…

Read More

इकाना स्टेडियम की होगी जांच! LDA की समिति 15 दिन में देगी रिपोर्ट, अनुबंध उल्लंघन पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के प्रतिष्ठित इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी एलडीए ने स्टेडियम और उससे जुड़ी स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना की जांच के आदेश दिए हैं। एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जिसे 15 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी। एलडीए द्वारा जारी आदेश के अनुसार, समिति यह जांच करेगी कि स्टेडियम प्रशासन अनुबंध की शर्तों का सही तरीके से पालन कर रहा है या नहीं। इसके अलावा स्टेडियम की सुरक्षा…

Read More

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बोले— हर भारतीय को जोड़ने वाला नाम है राम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा श्रवण किया। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कथा के विश्राम दिवस पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने नवधा भक्ति के अंतर्गत सख्य भाव की व्याख्या करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता भगवान के चरणों में अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति…

Read More

लखनऊ में बेकाबू डंपर का कहर, सब्जी की दुकानों पर चढ़कर पलटा; 2 युवक गंभीर घायल

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। चिनहट थाना क्षेत्र के अपट्रान चौराहे के पास तेज रफ्तार से दौड़ रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनी सब्जी की दुकानों पर चढ़ते हुए पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि दुकान के अंदर सो रहे दो युवक उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,…

Read More

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, 7 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार; अलमारी खेत में मिली

लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र के सकरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार रात हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। चोर इतने बेखौफ थे कि वे घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए, पूरे घर को खंगाला और फिर अलमारी तक उठाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, घटना के समय घर के लोग सो रहे थे जबकि बच्चे एक शादी समारोह में गए…

Read More

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अपर्णा यादव के आवास जाकर व्यक्त की शोक संवेदना

लखनऊ। केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ लोकसभा सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने काफिले सहित उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट से सीधे राजनाथ सिंह विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मिलने पहुंचे। सबसे महत्वपूर्ण मुलाकात उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पर हुई। यहां उन्होंने अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। राजनाथ सिंह लगभग 30…

Read More

लखनऊ में इबोला को लेकर अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ी निगरानी; लोकबंधु अस्पताल में 6 बेड रिजर्व

लखनऊ: कोरोना महामारी के बाद अब इबोला वायरस ने दुनिया भर में स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अफ्रीकी देशों डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में संक्रमण के मामलों की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि इबोला संक्रमण की आशंका को देखते हुए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विशेष स्वास्थ्य टीम तैनात की गई…

Read More

लखनऊ में सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारी, शराब के नशे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या

Lucknow: लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह कथित तौर पर शराब के नशे में थे। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विकासनगर के सेक्टर-सी, सबोली निवासी 52 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र जीत बहादुर सिंह के रूप में हुई है। वह श्रीराम सिक्योरिटी एजेंसी में…

Read More