लखनऊ में इंजेक्शन लगने के बाद 6 वर्षीय बच्ची की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद छह वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने क्लीनिक के बाहर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुराना दाऊदनगर निवासी अनूप विश्वकर्मा मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी छह वर्षीय बेटी सौम्या विश्वकर्मा पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी।…

Read More

“INDIA ब्लॉक में कोई दम नहीं”: UP के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बैठक से पहले गठबंधन को ‘नाकाम’ बताया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को INDIA ब्लॉक की आने वाली बैठक से पहले विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गठबंधन को “नाकाम” करार दिया और इसकी वजह बताई कि इसमें सभी पार्टियों का मिलकर कोई क्षेत्रीय प्रभाव नहीं है।राजभर ने कहा, “जो INDIA गठबंधन एक साथ आने वाला है, उसमें कोई दम नहीं है… ममता बनर्जी के UP में कोई वोट नहीं हैं, कांग्रेस के भी कोई वोट नहीं हैं। इस गठबंधन में जितने भी लोग हैं, उन सभी का अलग-अलग राज्यों…

Read More

KGMU दवा घोटाले में बड़ी कार्रवाई: HOD हटाए गए, 3 कर्मचारी बर्खास्त, 4 पर दर्ज होगा मुकदमा

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में सामने आए करोड़ों रुपये के दवा घोटाले पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं। जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अपुल गोयल को पद से हटा दिया गया है। वहीं, घोटाले में संलिप्त पाए गए तीन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा एक नियमित फार्मासिस्ट को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई…

Read More

‘राष्ट्र को राममय बनाना हमारा संकल्प’: लखनऊ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा संदेश, बोले- विश्व संकट में लेकिन भारत सुरक्षित

लखनऊ: में आयोजित 1423वीं श्रीराम कथा के पहले दिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने राष्ट्र, संस्कृति और सनातन परंपरा को लेकर कई महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में शुरू हुई श्रीराम कथा के दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व तनाव, संघर्ष और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है, लेकिन भगवान की कृपा और भारतीय संस्कृति की शक्ति के कारण भारत सुरक्षित, सशक्त और विश्व के लिए आशा का केंद्र बना हुआ है। कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने स्पष्ट कहा कि भारत को राममय…

Read More

लखनऊ में आंधी-बारिश का कहर: विशाल पेड़ गिरा, घंटों जाम

लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र के पानखेड़ा इलाके में रविवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान मुख्य मोहन रोड पर एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से लखनऊ-मोहन मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवाओं के चलते पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासन और वन…

Read More

अयोध्या का हिस्ट्रीशीटर लखनऊ में गिरफ्तार, पुलिस पीछा करती रही और नाले में पलटी स्कॉर्पियो

लखनऊ: अयोध्या में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर रोहन सिंह को आखिरकार पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसका यह प्रयास नाकाम साबित हुआ। पुलिस के पीछा करने के दौरान उसकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई, जिसके बाद वह वाहन से निकलकर भागने लगा। हालांकि पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार रोहन सिंह के खिलाफ कुमारगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास…

Read More

लखनऊ के कसमंडी कला में किला-मंदिर बनाम मस्जिद विवाद: क्या है पूरा मामला?

लखनऊ: मलिहाबाद तहसील अंतर्गत कसमंडी कला गांव में 11वीं शताब्दी के राजा कंसा पासी के किले को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष में तीखा विवाद छिड़ा हुआ है। पासी समाज और हिंदू संगठन (हिंदू महासभा, लाखन आर्मी, सुहेलदेव आर्मी) दावा करते हैं कि यह परिसर महाराजा कंसा पासी (नागवंशी शासक) का प्राचीन किला है, जिसमें शिव मंदिर था। मुस्लिम पक्ष इसे सदियों पुरानी मस्जिद-मजार और कब्रिस्तान बताता है, जहां लंबे समय से नमाज पढ़ी जा रही है। पासी समाज का कहना है कि किले की दीवारें लखौरी ईंटों और चूने…

Read More

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरने की घटना ने खड़े किए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हुई एक गंभीर दुर्घटना ने रेलवे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर निर्माणाधीन टिन शेड का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद एक टीटीई और दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय प्लेटफॉर्म पर सामान्य गतिविधियां जारी थीं और यात्री अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तेज आवाज के साथ शेड का हिस्सा नीचे आ गिरा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना…

Read More

लखनऊ : ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर ; दो ड्राइवरों में से एक की मौत दूसरा केबिन में फंसा

उत्तर प्रदेश : (Lucknow) लखनऊ में गुरुवार तड़के रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। निगोहां थाना क्षेत्र में जिओ पेट्रोल पंप के सामने चावल और गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने आ गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार पुत्र सत्रोहन प्रसाद निवासी अमावा दोस्तपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली उम्र करीब 45 वर्ष गंभीर रूप से…

Read More

लखनऊ : प्रॉपर्टी डीलर पे दिनदहाड़े फायरिंग:कल्लीपश्चिम बाजार का यह मामला 

उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ में बुधवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने होली संदीप नामक युवक पर फायरिंग की। घटना पीजीआई थाना क्षेत्र में हुई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल होली संदीप को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश सहित विभिन्न बिंदुओं…

Read More