उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में दरगाह हजरत अब्बास रोड, रुस्तमनगर में चलते ई-रिक्शा में आग लग गई। ड्राइवर को जैसे ही आभास हुआ, वह उतरकर भाग गया। उतरने के बाद वह माथा पीटकर रोता रहा। उसकी आंखों के सामने पूरा ई-रिक्शा जल गया। आसपास के लोगों ने उसकी मदद की और किसी तरह आग बुझाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा रुस्तमनगर रोड से गुजर रहा था। उसी समय उसमें से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन रोका और नीचे…
Read MoreCategory: लखनऊ
लखनऊ : गोमती नदी में मिला शव ; मां और बेटे होने की आशंका, बुर्क़े में मिला नोट
उत्तर प्रदेश : ( Lucknow) लखनऊ के चौक इलाके में लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास गोमती नदी में रविवार देर रात महिला और मासूम बच्चे के शव नदी में उत्तराते मिले। महिला के बुर्के में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें देवर, सास और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने की बात लिखी गई है। हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक, महिला की जहां पर डेडबॉडी थी, वहीं से करीब 100 मीटर की दूरी पर…
Read Moreलखनऊ: दो लड़कों की हुई मौत ; दूसरी बाइक के टक्कर लगने से हुआ यह हादसा
उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लड़कों की मौत हो गई। यह घटना कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास हुई, जब एक अज्ञात बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पोल से जा टकराए। मृतकों की पहचान सरोजनीनगर की हाइडिल कॉलोनी के रमेश के बेटे कमल (18) और बंथरा के लाला खेड़ा के वीरेंद्र के बेटे दीपांशु रावत (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार,…
Read Moreभाजपा नेता विनीत शुक्ला ‘बीनू’ ने दिल्ली में की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा
लखनऊ। 171 पश्चिम विधानसभा लखनऊ क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी विनीत शुक्ला (बीनू) ने बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की। विनीत शुक्ला (बीनू) ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और विनीत शुक्ला (बीनू) के बीच संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विनीत शुक्ला (बीनू) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लखनऊ पश्चिम विधानसभा की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया।…
Read Moreलखनऊ : पत्नी का अफेयर होने के शक पे पत्नी को मर डाला ; थाने पंहुचा रपट लिखवाने और वहां दाबोचा गया
उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ में अफेयर के शक में युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में भरकर इंदिरा डैम के पास फेंक दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर युवक गिरफ्तार कर लिया। घटना चिनहट की है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय यास्मीन…
Read Moreलखनऊ : आधी रात दोस्तों के साथ घूमने गया था ; उसी दौरान लगाई गोमती नदी में छलांग , कॉल पे बात करने के बाद कूदा
उत्तर प्रदेश ; (Lucknow) लखनऊ के गोमतीनगर स्तिथ गांधी सेतु पुल के पास मंगलवार देर रात एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवक अपने दो दोस्तों के साथ आधी रात को टहलने गया था। करीब 10 घंटे की तलाश के बाद बुधवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोमती नदी के किनारे टहलने पंहुचा था – जानकारी के मुताबिक, तेलीबाग निवासी ऋषभ यादव (25) डॉक्टर की गाड़ी चलाता था। फूफा अरविंद ने बताया अपने दो दोस्तों विशाल…
Read Moreसपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन, शोक में डूबा यादव परिवार
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। मात्र 38 वर्ष की उम्र में अचानक हुई इस घटना से राजनीतिक परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। वे राजनीति से…
Read Moreलखनऊ : चलती ट्रेन से आदमी को दिया धक्का साथ में बैग भी फेंका
उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ में इंटरसिटी ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति को सिरफिरे युवक ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घटना निगोहां थाना क्षेत्र के आसपास की है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम रातभर करीब 6 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति की तलाश करती रही। मंगलवार सुबह ट्रैक पर उनकी डेडबॉडी मिली। मृतक की पहचान भदोही निवासी रामबिंद (55) के रूप में हुई। वह अपने साथी रमाकांत के साथ इंटरसिटी ट्रेन से भदोही से लखनऊ आ रहे थे। रात करीब 10 बजे ट्रेन में सफर…
Read Moreज्येष्ठ के द्वितीय बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत शुक्ला ने बांटा प्रसाद
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के द्वितीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर राजधानी के दुबग्गा बेगरिया मोड़ स्थित कानपुर बाईपास पर भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। यहाँ स्थित जय महाकाल कार बाज़ार के मुख्य कार्यालय पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंग बली के विधिवत पूजन और आरती के साथ हुई, जिसके बाद पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंग बली’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में…
Read Moreलखनऊ : देवरिया के युवक ने किया फ्लैट में सुसाइड ; पत्नी केंद्रीय विद्यालय की टीचर
उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान देवरिया निवासी पीयूष मणि त्रिपाठी (पुत्र बेचनमणि त्रिपाठी) के रूप में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीयूष अपनी पत्नी खुशबू के साथ वृंदावन योजना स्थित कैलाश एन्क्लेव के फ्लैट नंबर H-507 में रहते थे। पीयूष मेडिकल के क्षेत्र में कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी केंद्रीय विद्यालय में…
Read More