लखनऊ में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, दो टुकड़े हुए

लखनऊ: गोमती नगर स्टेशन पर आज 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान कुसुम चौहान (45) पत्नी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार कुसुम अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए बलरामपुर जिले से लखनऊ आई थी। बताया जा रहा है कि कुसुम की बेटी महक की सास लारी में भर्ती…

Read More

लखनऊ में डेटिंग ऐप से मिलने बुलाकर लूट करने वाले 5 गिरफ्तार

लखनऊ: अलीगंज पुलिस ने डेटिंग ऐप से दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर लूट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंग बनाकर इस तरह की घटना को अंजाम देते थे। एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुणवाल ने बताया मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-ई कूड़ाघर अलीगंज के पास से सोमवार सुबह करीब 6 बजे पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान शक्तिनगर इंदिरा नगर निवासी खालिद अहमद (23), सर्वोदय नगर गाजीपुर निवासी देवकरण सिंह (23), अलीगंज निवासी आकाश पांडे (21), पूर्वांचल नगर सर्वोदय नगर निवासी सुभाष…

Read More

लखनऊ में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक मरीज बनकर चक की लाइन में लगे, गंदगी पर फटकार लगाई

लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने लखनऊ की चिनहट सीएचसी पहुंचे। मास्क लगाकर मरीजों की लाइन में लगे, OPD की पर्ची कटवाई। पैथोलॉजी और दवाई वितरण काउंटर पर भी लाइन में लगे। करीब 54 मिनट तक उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर नाराज हुए। सफाई एजेंसी का एक हफ्ते का भुगतान काटने का आदेश दिया। कहा- जब तक सफाई नहीं हो जाती है, कोई घर नहीं जाएगा।

Read More

लखनऊ में आज क्रिकेटर कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी कर ली है। आज लखनऊ के लग्जरी फाइव-स्टार होटल द सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन है। शाही रिसेप्शन में ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं।…

Read More

लखनऊ में पुलिसकर्मी और कार ड्राइवर के बीच हुई मारपीट

लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में गाड़ी की टक्कर के बाद एक पुलिसकर्मी पर कार चालक से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक का कहना है कि पुलिसकर्मी ने उसे कार से खींचकर पीटा, जिससे उसके दोनों हाथ टूट गए। जबकि, इस वाकये का एक वीडियो आया है जिसमें युवक पुलिसकर्मी को उन्हीं हाथों से कार के अंदर खींचने की कोशिश कर रहा है।इंदिरानगर सेक्टर-21 निवासी पीड़ित शमीम अख्तर के अनुसार, रविवार 15 मार्च को शाम करीब 4:45 बजे वह नानी होटल के सामने से चंदन रोड की ओर…

Read More

4-साल के बच्चे की हत्या पर मोहल्लेवालों का बवाल: पिता संग सौतेली माँ साथ गयी जेल |

लखनऊ  (Lucknow) के चौक इलाके में 4 साल के बच्चे की हत्या पर मोहल्लेवाले काफी आक्रोशित हैं। शनिवार को बच्चे के बाप और सौतेली मां को पुलिस घर लेकर पहुंची। यह देखते ही मोहल्ले के लोगों ने बवाल कर दिया। पुलिस दोनों को अंदर सीन री-क्रिएशन के लिए ले गई। बाहर मोहल्लेवालों ने गेट फांदना शुरू कर दिया। लोग मृत बच्चे के बाप और उसकी सौतेली मां को गालियां दे रहे थे। जानिए क्या है मामला- चौक के लाजपतनगर निवासी अधिवक्ता भीष्म खरबंदा ने अपनी दूसरी पत्नी रागिनी के साथ…

Read More

महिला टीचर की कार से बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने घेरा

उत्तर प्रदेश: लखनऊ (Lucknow) में महिला टीचर की कार से कुचलकर एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगने के बाद बच्चा करीब 30 मीटर तक घिसटता चला गया। इस घटना से लोग भड़क उठे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार को रुकवाया और घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने कार में बैठीं तीन महिला टीचर्स को घेर लिया। उन्हें करीब 30 मिनट तक बंधक बनाकर रखा। मौके…

Read More

UP में डीज़ल, पेट्रोल, कुकिंग गैस की कोई कमी नहीं: योगी आदित्यनाथ ने कहा “अफ़वाहों से बचें”

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में गैस सप्लाई की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक की और भरोसा दिलाया कि राज्य में डीज़ल, पेट्रोल और कुकिंग गैस की कोई कमी नहीं है, साथ ही लोगों से अफ़वाहों से बचने की अपील की।इस बैठक में पूरे राज्य में गैस सिलेंडरों और ज़रूरी खाने-पीने की चीज़ों की उपलब्धता की समीक्षा की गई।अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सिस्टम सुचारू रूप से काम कर…

Read More

रक्षा मंत्री लखनऊ में नए ग्रीन कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ में नए ग्रीन कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह राज्य की राजधानी में शहरी आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।X पर एक पोस्ट में, राजनाथ सिंह ने लिखा, “आज, 13 मार्च को, मैं लखनऊ में नए ग्रीन कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होऊंगा। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना नागरिकों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी लाएगी और ट्रैफिक जाम से राहत देगी। मैं गोल्फ सिटी में सिटी मोंटेसरी स्कूल की नई…

Read More

रैपर बादशाह का हरियाणा के बाद यूपी में भी विरोध शुरू

रैपर बादशाह के हालिया रिलीज हरियाणवी ट्रैक सांग ‘टटीरी’ को लेकर उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. अब उत्तर प्रदेश में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखा है. अपर्णा यादव ने प्रदेश में बादशाह के सभी स्टेज शो रोकने की मांग की है. इसके साथ ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की भी बात कही है. अपर्णा का कहना है कि गाने के बोल और शब्द बेहद द्विअर्थी और अश्लील हैं, जो समाज और युवाओं पर बुरा…

Read More