संत कबीर के नाम पर उत्तर प्रदेश में स्थापित होंगे वस्त्र एवं परिधान पार्क: मुख्यमंत्री

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र में निजी निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए विभिन्न जिलों में वस्त्र एवं परिधान पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पारंपरिक हथकरघा और वस्त्र उत्पादों की समृद्ध धरोहर वाला राज्य है, जिसकी क्षमता का सही उपयोग होने पर प्रदेश को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वस्त्र एवं परिधान का वैश्विक बाजार…

Read More

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की सुनीं समस्याएं

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कर लोगों से सीधे संवाद किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

Read More

डीजीपी राजीव कृष्ण ने जारी की नई एसओपी, क्राइम सीन मैनेजमेंट और फोरेंसिक जांच पर सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपराधों की जांच को अधिक वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाने के लिए क्राइम सीन मैनेजमेंट व फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसमें हत्या, बलात्कार और पाक्सो जैसे गंभीर अपराधों की घटनास्थल पर तत्काल सुरक्षा और फोरेंसिक साक्ष्य संकलन के स्पष्ट दिशा-निर्देश शामिल हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 176(3) के तहत यह एसओपी राजधानी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा तकनीकी सेवा शाखा के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। इसमें पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं,…

Read More

रामपुर में फर्जी सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रामपुर में पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़ किया। विदेश भेजने के उद्देश्य से रैकेट चलाने के आरोप में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अतुल कुमार श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी, रामपुर ने बताया कि आरोपी सिम कार्ड बनाकर अवैध तरीके से लाभ उठा रहे थे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Read More

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में भारत

नई दिल्ली: विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में भारत की नूपुर और जैस्मीन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इंग्लैंड के लिवरपूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में जैस्मीन 57 किग्रा वर्ग में वेनेजुएला की ओमेलिन कैरोलिना अल्काला सेगोविया को 5-0 से हराकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी। वही नूपुर ने +80किग्रा वर्ग में तुर्की की दुजतास सेयमा को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। नूपुर और दुजतास का सामना अस्ताना विश्व मुक्केबाजी कप के सेमीफाइनल में भी हुआ था, जिसमें भी भारतीय खिलाड़ी…

Read More

पीएम ने 9000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

नई दिल्ली (आइज़ोल): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आइज़ोल में 9000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा, खेल सहित कई क्षेत्रों को लाभ पहुंचेगा। विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री ने 8,070 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया, जिससे मिज़ोरम की राजधानी पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री ने…

Read More

कर्नाटक: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 9 लोगों को कूचला

कर्नाटक: कर्नाटक के हासन जिले के आर्कलगुडू तालुक में गणेश उत्सव के जुलूस के दौरान एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह घटना तब घटी जब हजारों लोग गणेश प्रतिमा के साथ जुलूस में शामिल थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर चढ़ गया। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। मृतकों में छह ग्रामीण और तीन इंजीनियरिंग छात्र शामिल हैं। मृतक परिवारों के लिए राज्य सरकार ने 5 लाख रुपये के मुआवजे की…

Read More

नेपाल की नई सरकार पर भारत का समर्थन

नई दिल्ली: पड़ोसी देश नेपाल में विनाशकारी विद्रोह के बाद अब सुशीला कार्की को नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। भारत ने सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि भारत को उम्मीद है कि यह कदम नेपाल में शांति और स्थिरता को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, “हम नेपाल की नई अंतरिम सरकार का स्वागत करते हैं, जिसका नेतृत्व माननीय सुशीला कार्की कर रही हैं। हमें भरोसा है कि यह नेपाल में शांति…

Read More

पीएम मोदी आज से 15 सितंबर तक 5 राज्यों का करेंगे दौरा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से 15 सितंबर तक यानी अगले तीन दिन पांच राज्यों का दौरा करेंगे। पीएम आज मिजोरम और मणिपुर का दौरा करेंगे। पीएम आइज़ोल में 9000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन शामिल भी है। यह लाइन आइज़ोल को भारतीय रेल के नेटवर्क से जोड़ती है। वहीं मणिपुर में भी पीएम कई विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री असम के गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिजोरम, मणिपुर और असम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिजोरम, मणिपुर और असम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। श्री मोदी सबसे पहले मिजोरम के आइज़ोल में 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं से रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा और खेल सहित कई क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। इसके बाद वे एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री बैराबी-सैरांग नई रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे, जिस पर 8,000 करोड़ रुपये से…

Read More