नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है। किश्तवाड़ में हाल ही में आई तबाही के बाद अब कठुआ ज़िले में रविवार तड़के बादल फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई स्थानों पर व्यापक नुकसान की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, कठुआ जिले में रविवार सुबह अचानक बादल फटने से जलप्रलय जैसी स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते पानी का तेज़ बहाव आस-पास के क्षेत्रों को अपने साथ बहा ले गया। हादसे में…
Read MoreCategory: लखनऊ
अंतरिक्ष में परचम लहराने के बाद भारत लौटे शुभांशु शुक्ला, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
नई दिल्ली: अंतरिक्ष में परचम लहराने के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज रविवार तड़के पहली बार भारत पहुंचे। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो के अध्यक्ष वी. नारायण ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शुभांशु शुक्ला का परिवार भी दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद रहा। साथ ही छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्वागत किया। शुभांशु शुक्ला अमेरिका के टेक्सास से नई दिल्ली पहुंचे। स्वदेश वापसी के…
Read Moreचीन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा कल से
Delhi: चीन के विदेश मंत्री वांग यी कल दो दिन की यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। उनकी यह यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल के निमंत्रण पर हो रही है। श्री वांग यी, श्री डोवाल के साथ भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि स्तर की 24वें दौर की वार्ता में शामिल होंगे। विदेश मंत्री डाक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर भी चीन के विदेशमंत्री के साथ वार्ता करेंगे।
Read Moreपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि आज
Delhi: राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। वर्ष 2018 में 16 अगस्त को उनका निधन हुआ था। श्री वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल वर्ष 1996 में केवल तेरह दिन का था। दूसरी बार वे 1998 से लेकर 1999 तक 11 महीने के लिए, और तीसरी बार वर्ष 1999 से लेकर 2004 तक पूरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री रहे। वर्ष 2015 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत…
Read Moreनागालैंड के राज्यपाल के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
नई दिल्ली: नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘नागालैंड के राज्यपाल थिरु ला. गणेशन जी के निधन से दुःख हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की। तमिल संस्कृति के प्रति भी उनका गहरा लगाव था।…
Read Moreराष्ट्रपति और राज्यपाल को समय सीमा में बाँधना संविधान के विरुद्ध: केंद्र
नई दिल्ली: राष्ट्रपति और राज्यपालों के लिए विधेयकों पर फैसला लेने की समय सीमा तय करने के मामले में राष्ट्रपति की ओर से सुप्रीम कोर्ट को भेजे गए प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर केन्द्र सरकार ने जवाब दाखिल कर दिया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब में कहा है कि न्यायपालिका द्वारा समयसीमा निर्धारित करना संविधान के विरुद्ध होगा। केन्द्र ने कहा है ऐसा करने से संवैधानिक अव्यवस्था पैदा होगी जो संविधान निर्माताओं की परिकल्पना के विरुद्ध होगा। केन्द्र ने कहा है जब शक्तियों के प्रयोग को लचीला बनाए रखना हो…
Read Moreदिल्ली में खतरे के निशान के करीब बह रही यमुना
दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर लगातार बारिश और बाढ़ की वजह से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर शनिवार सुबह करीब नौ बजे 205.22 मीटर तक पहुंच गया। खतरे का निशान 205.33 मीटर है। अगर ऐसे ही जल स्तर बढ़ता रहा तो यह निशान भी पार हो जाएगा जल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जल विभाग के अधिकारी अलर्ट पर हैं। धिकारियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए विभाग…
Read Moreमथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सीएम योगी ने दी 645 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य कार्यक्रम में शिरकत की। डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में उन्होंने साधु-संतों का सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने 645 करोड़ रुपये की 118 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गिरिराज पर्वत पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखी और इसके निर्माताओं को सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म का ध्वज मां गंगा, मां यमुना, गोमाता और गायत्री जैसे प्रतीकों के कारण सदा विश्व का मार्गदर्शन…
Read Moreदिल्ली पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया
नई दिल्ली: छह महीने लंबे ऑपरेशन में, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट ने बड़े पैमाने पर सक्रिय एक साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है।एक बेहद समन्वित ऑपरेशन में पूरी साइबर अपराध श्रृंखला के कॉल करने वालों, सिम कार्ड आपूर्तिकर्ताओं, अंदरूनी डेटा प्रदाताओं, ट्रैवल एजेंटों और खुद सरगनाओं को ट्रैक किया गया, उनका पर्दाफाश किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। दिल्ली के ककरोला और उत्तम नगर इलाकों से संचालित होने वाले इस नेटवर्क ने देश भर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)…
Read Moreपल्लवी जोशी ने आरोप लगाया कि कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च की अनुमति नहीं दी गई
कोलकाता: कोलकाता में आज ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर रिलीज के दौरान हुए हंगामे के बाद, अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने कहा, “ऐसा तो कश्मीर में भी नहीं हुआ।”उन्होंने कहा, “मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया कि मेरी फिल्म (ट्रेलर) को कैसे रोका गया। क्या इस राज्य में अभिव्यक्ति की आज़ादी है? फिल्म निर्माता और अभिनेता होने के नाते, हम अपनी बनाई फिल्म को प्रदर्शित नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें किस बात का ख़तरा महसूस हो रहा है? ऐसा तो कश्मीर में भी नहीं हुआ। क्या हम ये मान सकते हैं…
Read More