दिल्ली: भारत की रक्षा क्षमताओं को एक बड़ी सफलता मिली है। DRDO ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित नेशनल ओपन एरिया रेंज (NOAR) में UAV लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल (ULPGM)-V3 का सफल परीक्षण किया है। इस सफलता के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO, MSME और स्टार्टअप्स को बधाई दी है। राजनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि यह सफलता साबित करती है कि भारतीय उद्योग अब महत्वपूर्ण रक्षा तकनीकों को अपनाने और उनका उत्पादन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।…
Read MoreCategory: लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव पहुंचे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव की राजधानी माले पहुंच गए हैं। मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ु ने वैलेना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। यह प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव की तीसरी यात्रा है। आज वे राष्ट्रपति मुइज़्ज़ु के साथ परस्पर के हित के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों नेता व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी पर भारत-मालदीव संयुक्त दृष्टिकोण लागू होने की प्रगति का भी जायजा लेंगे। पिछले वर्ष अक्टूबर में मालदीव के राष्ट्रपति की भारत यात्रा…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने झालावाड़ के स्कूल हादसे पर दुख जताया, हादसे में 5 बच्चों की मौत, 20 घायल
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के झालावाड़ के स्कूल हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में कहा कि राजस्थान के झालावाड़ स्थित एक स्कूल में हुई दुर्घटना दुखद और अत्यंत दुःखद है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएँ प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री…
Read Moreआज से 28 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को कड़ी धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 4 से 5 दिनों तक बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। 27 जुलाई को मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे जमीन की ओर बढ़ेगा, जिससे मानसून दक्षिण की ओर खिसक सकता है। इससे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों जैसे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से…
Read Moreबिहार में विशेष अभियान में अब तक 99% से अधिक मतदाता कवर : चुनाव आयोग
दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण पहल में अब तक बिहार के 99 प्रतिशत से ज़्यादा मतदाताओं को कवर किया जा चुका है। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि स्थानीय बीएलओ के अनुसार, एक लाख मतदाताओं का पता नहीं चल पाया है। आयोग ने कहा कि मतदाता-सूची में शामिल 21 लाख 6 हजार लोग मृत पाए गए हैं, 31 लाख 5 हजार से ज़्यादा स्थायी रूप से विस्थापित हो चुके हैं और 7 लाख मतदाता एक से ज़्यादा जगहों पर पंजीकृत हैं। लगभग 7…
Read Moreसंसद मानसून सत्र: लोकसभा में 2 विधेयकों पर चर्चा, कई प्राइवेट बिल होंगे पेश
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। आज लोकसभा में आज दो विधेयक पर चर्चा हो सकती है। इसमें मर्चेंट शिपिंग बिल और गोवा विधानसभा में ST वर्ग को आरक्षण देने से जुड़े विधेयक शामिल हैं। इसके साथ ही लोकसभा में आज कई प्राइवेट मेम्बर्स बिल पेश होंगे। कई विधायी कार्यों के साथ ही सदन में पब्लिक अकाउंट्स कमेटी, विदेश मामलों से संबंधित समिति की रिपोर्ट रखी जाएगी। साथ ही नियम 377 के तहत मामले भी सदन में उठाए जाएंगे। राज्यसभा में आज नए सदस्य संविधान…
Read Moreवीर सावरकर अपमान केस: राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करेगा। राहुल गांधी ने वीर सावरकर को लेकर दिये आपत्तिजनक बयान के मामले में राहत के लिए SC का रुख किया है। याचिका में राहुल गांधी ने लखनऊ की निचली अदालत की ओर से जारी समन और वहां चल रही कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है। मामला 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के महाराष्ट्र में दिए गए विवादित बयान से जुड़ा है। वकील नृपेंद्र पांडे ने इस बयान को लेकर निकली अदालत…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी के नाम नई उपलब्धि, इंदिरा गांधी का तोड़ा रिकॉर्ड, पढे़ पूरी खबर
नई दिल्ली: लंबी राजनीतिक यात्रा में कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खाते में एक और नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। आज यानी 25 जुलाई को प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के 4 हजार 78 दिन पूरे करने के साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है और सबसे लंबे समय तक रहने वाले जवाहर लाल नेहरू के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। इसके साथ ही वह राज्य और केंद्र में मिलाकर लगातार 24 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व…
Read Moreराजस्थान में बड़ा हादसा: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, एक दर्जन से अधिक बच्चों के दबे होने की सूचना, कई बच्चों की मौत
दिल्ली: शुक्रवार को राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की छत गिर जाने से एक दर्जन से अधिक बच्चों के दबे होने की खबर है। क्षेत्रीय ग्रामीणों के द्वारा बच्चों को मलबे से निकाला जा रहा है। इस हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई है। दबे बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस दिल दहला देने वाले हादसे में कई बच्चों की मौत की भी सूचना है। ग्रामीणों के द्वारा सूचना…
Read Moreमुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: सुप्रीम कोर्ट ने HC के फैसले पर लगाई रोक
दिल्ली: साल 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आयी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र सरकार की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि बॉम्बे HC के फैसले के बाद आरोपी रिहा किए जा चुके हैं। सॉलिसिटर जनरल ने स्पष्ट किया कि फैसले पर रोक की मांग केवल लंबित मामलों पर फैसले के असर को लेकर की जा रही है। रिहा…
Read More