जापान : जापान के काकामिगाहारा में खेले गए अंडर-18 हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में शानदार जगह बना ली। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, क्योंकि तीसरे क्वार्टर तक भारतीय टीम 2-3 से पीछे चल रही थी। हालांकि, आखिरी 15 मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार तीन गोल दागे और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो आशीष तानी पुर्ति रहे, जिन्होंने अकेले चार गोल किए। पहले क्वार्टर के 12वें…
Read MoreCategory: खेल
भारतीय टीम ‘सी शक्ति’ मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करेगी
नई दिल्ली: सस्टेनेबल मैरीटाइम इनोवेशन (समुद्री क्षेत्र में टिकाऊ नवाचार) की दिशा में भारत एक अहम उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। कोयंबटूर के कुमारगुरु कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम ‘सी शक्ति’ (Sea Sakthi), प्रतिष्ठित ‘मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज 2026′ में देश की एकमात्र प्रतिनिधि होगी। यह प्रतियोगिता 8 से 11 जुलाई तक मोनाको में आयोजित की जाएगी।’याट क्लब डी मोनाको’ द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता क्लीन मरीन प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी (स्वच्छ समुद्री प्रणोदन तकनीक) के लिए दुनिया के प्रमुख मंचों में से एक है। इसमें 22 देशों की 56 टीमें हिस्सा…
Read Moreअफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सस्पेंस; 13 जून से शुरू होगी वनडे सीरीज
दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है, हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली को पैर की नस में खिंचाव यानी हैमस्ट्रिंग की समस्या है, जिसके चलते उन्हें…
Read Moreटीम इंडिया ने अफगानिस्तान टेस्ट से पहले रेड-बॉल की तैयारी शुरू की
न्यू चंडीगढ़ (पंजाब): टीम इंडिया ने अपनी तैयारी ज़ोर-शोर से शुरू कर दी है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने एकमात्र टेस्ट मैच से पहले रेड-बॉल की तैयारी शुरू कर दी है। यह टेस्ट मैच शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में शुरू होना है।टीम इंडिया ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी पूरी तरह से ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेते दिख रहे हैं। इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर अपने खिलाड़ियों पर नज़र…
Read More36 की उम्र में भी ‘स्विंग के सुल्तान’ का जलवा, Bhuvneshwar Kumar ने फिटनेस से बदली कहानी
न्यू दिल्ली: आईपीएल 2026 में एक बार फिर अनुभव और फिटनेस का बेहतरीन उदाहरण बने भुवनेश्वर कुमार ने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। 36 साल के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने इस सीजन 28 विकेट लेकर सभी भारतीय गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया। खास बात यह रही कि उनकी गेंदबाजी में न सिर्फ सटीकता दिखी, बल्कि रफ्तार भी 139-140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई, जो उनके करियर के इस पड़ाव पर बेहद खास मानी जा रही है। भुवनेश्वर की इस शानदार वापसी के पीछे कोई…
Read Moreआकिब नबी बने टीम इंडिया के नेट बॉलर, अफगानिस्तान टेस्ट से पहले बड़ा मौका
न्यू दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उभरते तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम के साथ जुड़ने का बड़ा मौका मिला है। अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले उन्हें टीम इंडिया के कैंप में नेट बॉलर के रूप में शामिल किया गया है। यह कैंप चंडीगढ़ में चल रहा है और मुकाबला मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। 29 वर्षीय नबी को हाल ही में घोषित टेस्ट और वनडे स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी, लेकिन उनके शानदार घरेलू प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट…
Read Moreहॉकी इंडिया ने FIH हॉकी महिला नेशंस कप न्यूज़ीलैंड 2025-26 के लिए टीम की घोषणा की
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने मंगलवार को आगामी FIH हॉकी महिला नेशंस कप न्यूज़ीलैंड 2025-26 के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 15 से 21 जून तक न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित किया जाएगा।सलीमा टेटे इस टूर्नामेंट में भी टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगी। सविता और बिचू देवी खारीबाम गोलकीपिंग के लिए टीम को भरोसेमंद और अनुभवी विकल्प प्रदान करेंगी। एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार, डिफेंस में सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी, निक्की प्रधान और ज्योति अपने साथ काफी अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आएंगी।उनके साथ लालथंतलुंगी और…
Read MoreRCB ने रचा इतिहास! लगातार दूसरी बार जीता IPL 2026 का खिताब, विराट कोहली बने जीत के हीरो
दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर एक और शानदार खिताबी जीत दर्ज की। जीत के सबसे बड़े हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने नाबाद 75 रन की मैच विनिंग पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात…
Read Moreवैभव सूर्यवंशी पर सचिन तेंदुलकर की बड़ी सलाह, ‘जल्दबाजी से बचें, खेलने दें नेचुरल गेम’
न्यू दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है और साथ ही उनके करियर को लेकर अहम सलाह भी दी है। मुंबई में आयोजित क्रिकइन्फो ऑनर्स इवेंट के दौरान तेंदुलकर ने कहा कि वैभव में कुछ खास है, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में उतारने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। तेंदुलकर ने वैभव की बल्लेबाजी तकनीक की सराहना करते हुए कहा कि वह सिर्फ ताकत से शॉट नहीं खेलते, बल्कि उनकी कलाई का काम बेहद शानदार है। उन्होंने बताया कि वैभव गेंद…
Read Moreसात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, पहली बार जीता सिंगापुर ओपन सुपर 750 खिताब
सिंगापुर: Singapore Open Super 750 में भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty ने इतिहास रच दिया है। रविवार, 31 मई को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के मजबूत खिलाड़ियों Fajar Alfian और Muhammad Shohibul Fikri को 18-21, 21-17 और 21-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच की शुरुआत भारतीय जोड़ी के लिए आसान नहीं रही और उन्हें पहला गेम 18-21 से गंवाना पड़ा। हालांकि, इसके बाद सात्विक और चिराग ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे गेम में 21-17 से…
Read More