दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ- आरएसएस द्वारा राष्ट्र की समर्पित सेवा के 100 वर्ष पूरे होने पर उसकी सराहना की। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के प्रेरक संबोधन का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका और भारत के सभ्यतागत मूल्यों के पोषण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राश्ट्र प्रथम की भावना से दीप्त यह संगठन करोड़ों भारतीयों के लिये प्रेरणा का स्रोत है। संघ द्वारा विजयादशमी पर अयोध्या में भव्य पथ संचलन…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
TNV सर्टिफिकेशन बना TNV ग्लोबल लिमिटेड, रेगटेक कंपनी की दिशा में बड़ा कदम
लखनऊ। भारतीय प्रमाणन उद्योग में नई इबारत लिखते हुए TNV सर्टिफिकेशन लिमिटेड ने अपना रूपांतरण कर लिया है। अब यह कंपनी TNV ग्लोबल लिमिटेड के नाम से जानी जाएगी। 2007 में स्थापित यह संस्था अब केवल प्रमाणन कंपनी नहीं रह गई, बल्कि रेगुलेटरी टेक्नोलॉजी (RegTech) संगठन के रूप में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। कंपनी का लक्ष्य है कि वह भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली पहली भारतीय प्रमाणन कंपनी बने। इसी रणनीतिक बदलाव के तहत TNV ग्लोबल ने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए फिनटेक समाधान,…
Read Moreमल्लिकार्जुन खड़गे ने सर्जरी के बाद शुभकामनाओं के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पेसमेकर सर्जरी के बाद पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।एक्स पर एक पोस्ट में, मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, “कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों की शुभकामनाओं के लिए मैं उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। मेरी हार्दिक कृतज्ञता। मैं जल्द ही अपना काम शुरू करने का इरादा रखता हूँ।” 83 वर्षीय खड़गे का हाल ही में पेसमेकर प्रत्यारोपण हुआ था और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। उनके बेटे और कर्नाटक के आईटी…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनका स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आन्दोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण हेतु निरंतर संकल्पित है तथा उनके हितों और सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। मुख्यमंत्री…
Read Moreसीएम युवा कॉन्क्लेव एवं यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में VSERV INFOSYSTEMS की सहभागिता
नोएडा: VSERV INFOSYSTEMS को सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किया गया। इस आयोजन में मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं की उपस्थिति रही। VSERV INFOSYSTEMS की टीम को उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मिलने और विचार-विमर्श करने का अवसर मिला। इस अवसर पर VSERV INFOSYSTEMS के सह-संस्थापक एवं सीओओ, श्री रमन शुक्ला ने कहा, “ऐसे प्रतिष्ठित मंच का हिस्सा बनना हमारे लिए…
Read Moreअयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़
लखनऊ: अयोध्या हनुमान गढ़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटी है। लोग भगवान हनुमान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में आए हैं।
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना
दिल्ली: मथुरा के वृन्दावन में सुप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर सेवायत ने उन्हें तस्वीर भोग और प्रसाद दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर पाए।
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने यूपी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 का किया दौरा
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो-2025 में प्रदर्शनी स्टाल्स का दौरा किया। उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो में 2,500 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जो विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, हस्तशिल्प, कृषि, वस्त्र, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, स्टार्टअप, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, बुनियादी ढांचा, जीआई उत्पादों और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसी विविध श्रेणियों को प्रदर्शित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन स्टाल्स का अवलोकन किया और इन क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों से जानकारी ली। यह व्यापार प्रदर्शनी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित की…
Read Moreलखनऊ: जानकीपुरम में पुलिस-मुठभेड़, चेन लूट मामले का एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार”
लखनऊ: जानकीपुरम में आज तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने 42 वर्षीय अतुल जैन से चेन लूट ली थी और पीछा करते समय उनकी स्कूटी में लात मार दी थी, जिससे अतुल की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इलाके में संदिग्ध सफेद अपाचे बाइक देखी गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हुआ और पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर…
Read More