प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फ़ोन पर हुई बातचीत

Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को फ़ोन पर बातचीत हुई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने अलास्का में अमेरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी हालिया मुलाकात के बारे में जानकारी साझा करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान करता रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस दिशा में किए जाने वाले सभी प्रयासों का भी समर्थन करता आया है। प्रधानमंत्री मोदी…

Read More

चीन के विदेश मंत्री वान यी आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोवाल के साथ विशेष प्रतिनिधि संवाद की 24वीं वार्ता करेंगे

Lucknow: चीन के विदेश मंत्री वान यी आज राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोवाल के साथ विशेष प्रतिनिधि संवाद की 24वीं वार्ता करेंगे। चीन के विदेशमंत्री का आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भी मिलने का कार्यक्रम है। चीनी विदेश मंत्री दो दिन की भारत यात्रा पर हैं। अजीत डोवाल के साथ बैठक में सीमा स्थिति, व्‍यापार और उड़ान सेवाएं फिर शुरू होने की संभावना सहित विभिन्‍न मुद्दों पर विचार-विमर्श की आशा है। विदेशमंत्री डॉ एस.जयशंकर ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल होना महत्‍वपूर्ण…

Read More

वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय माहौल में वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता के साथ वृद्धि आवश्यक है: विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर

Delhi: विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय माहौल में वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता के साथ वृद्धि आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत एक निष्पक्ष, संतुलित और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था का पक्षधर है। उन्‍होंने कहा कि संशोधित बहुपक्षवाद आज की आवश्‍यकता है। डॉ. जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत में इस बात पर ज़ोर दिया कि आतंकवाद के सभी स्‍वरूपों के ख़िलाफ़ लड़ाई भारत की प्राथमिकता है। दोनों नेताओं के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों, तीर्थयात्राओं, लोगों के बीच संपर्क, नदी डेटा…

Read More

चीन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा कल से

Delhi:  चीन के विदेश मंत्री वांग यी कल दो दिन की यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। उनकी यह यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल के निमंत्रण पर हो रही है। श्री वांग यी, श्री डोवाल के साथ भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि स्तर की 24वें दौर की वार्ता में शामिल होंगे। विदेश मंत्री डाक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर भी चीन के विदेशमंत्री के साथ वार्ता करेंगे।

Read More

पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था चरमरा गई, सुप्रीम कोर्ट ने माना भारी लंबित मामले

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सभी स्तरों पर न्यायिक प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की, डॉन ने बताया। शीर्ष अदालत ने आगाह किया कि इस तरह की देरी जनता के विश्वास को कम करती है, कानून के शासन को कमजोर करती है और गरीब व कमज़ोर लोगों पर असंतुलित बोझ डालती है, जो लंबी मुकदमेबाजी का खर्च नहीं उठा सकते।डॉन ने न्यायमूर्ति सैयद मंसूर अली शाह के हवाले से कहा, “न्यायालय के फैसले में देरी के गंभीर व्यापक आर्थिक और सामाजिक…

Read More

आज अलास्का में मिलेंगे ट्रम्प और पुतिन

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में आज मुलाकात होनी है। ये मुलाकात भारतीय समयानुसार 15 अगस्त की रात करीब 1 बजे शुरू होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए किसी समझौते पर पहुंचने के इरादे से अलास्का में होने वाली बैठक में आएंगे। फॉक्स न्यूज रेडियो के एक शो में ट्रंप ने विश्वास जताया कि पुतिन आश्वस्त हैं कि वह एक…

Read More

नई दिल्ली में भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक का तीसरा दौर आज, कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

Delhi: नई दिल्ली में आज भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक का तीसरा दौर होगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव और पीयूष गोयल इस सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री गान किम योंग और विदेश मंत्री जोसेफिन तियो सहित वहां के कई मंत्री इस बैठक में भाग लेंगे। यह मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक भारत-सिंगापुर के बीच सहयोग का नया एजेंडा निर्धारित करने का एक अनूठा तंत्र है। यह भी कहा गया है कि भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी…

Read More

ट्रंप ने चीन के साथ टैरिफ की डेडलाइन 90 दिन के लिए बढ़ाई

 नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के फैसले को 90 दिनों के लिए टाल दिया है। डोनाल्ड ट्रंप का ये फैसला टैरिफ संघर्ष विराम खत्म होने से ठीक पहले आया। बीजिंग और वाशिंगटन के बीच टैरिफ संघर्ष विराम 12 अगस्त को समाप्त होने वाला था। अमेरिका और चीन के बीच स्टॉकहोम में पिछले महीने हुई बातचीत के बाद यह संकेत मिलने लगे थे कि टैरिफ डेडलाइन बढ़ सकती है। यदि यह समय सीमा नहीं बढ़ाई जाती तो अमेरिकी टैरिफ चीन से आने वाले सामानों…

Read More

चीन में बिकेगा चिप, अमेरिका को मिलेगा 15 फीसदी हिस्सा

नई दिल्ली: चिप बनाने वाली अमेरिका की दो बड़ी कंपनियां, एनवीडिया और AMD अब चीन में चिप की बिक्री से होने वाली कमाई का 15% हिस्सा अमेरिकी सरकार को देंगी। ये समझौता ट्रम्प सरकार के साथ किया गया है। इस समझौते में कंपनियों के सामने शर्त रखी गई थी कि अगर वह चीन में अपनी हाई-टेक चिप्स बेचती हैं तो उन्हें अपनी बिक्री का कुछ हिस्सा अमेरिका की सरकार को देना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समझौते की वजह से इन कंपनियों की चीन में बिक्री पर कंट्रोल भी…

Read More

UN में इजराइल और गाजा की भिड़ंत

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र में बैठक के दौरान इजराइल और गाजा आमने सामने भिड़ गए। गाजा पर कब्जा करने की इजराइली योजना की सिवाय अमेरिका के सभी देशों ने निंदा की। बैठक में मानवीय संकट के समाधान पर चर्चा हुई। फिलिस्तीनी स्थायी पर्यवेक्षक रियाद मंसूर ने बैठक के दौरान कहा कि सहानुभूति पर्याप्त नहीं है, इस पर कार्रवाई करनी होगी। वहीं इजराइली राजदूत जोनाथन मिलर ने गाजा में इजराइल को आक्रामक बताने का विरोध किया। उन्होंने कहा उनका मकसद गाजा को क्रूक आतंकवादी शासन से मुक्त करना है। इसी क्रम…

Read More