नई दिल्ली: कर्नाटक में एक बार फिर कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। ईडी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेंद्र के चल्लकेरे स्थित आवास सहित 16 स्थानों पर अवैध धन हस्तांतरण के मामले में छापेमारी की है। जहां ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के लिये अवैध धन हस्तांतरण के संबंध में जांच की जा रही है। इस मामले में गोवा में 2 FIR दर्ज की गईं हैं। कांग्रेस नेता के.सी.वीरेंद्र के साथ ही उनके भाइयों के चार निवासों पर भी ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी की है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

