नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सटीकता और समावेशिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
नई दिल्ली में आयोजित एक विधिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की उपलब्धियों, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता तथा भारतीय चुनाव प्रणाली द्वारा लगातार न्यायिक कसौटियों पर खरा उतरने का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के सफल संचालन के कारण भारत की चुनावी व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर व्यापक सम्मान और मान्यता प्राप्त हो रही है।
