भारतीय तटरक्षक बल ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे 19 बांग्‍लादेशी लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्ली:- भारतीय तटरक्षक बल ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में बांग्‍लादेश की तीन नौका और चालक दल सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। तटरक्षक बल के अनुसार बीते शनिवार और रविवार को इन नौकाओं ने बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम का उल्लंघन किया।

तटरक्षक बल ने कहा कि चालक दल सदस्यों के पास भारत के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने का वैध परमिट नहीं था। नौकाओं और पकड़े गए लोगों को कार्रवाई के लिए समुद्री पुलिस को सौंप दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts